BWF विश्व चैंपियनशिप में सात्विक-चिराग का धमाल, भारत के लिए पक्का किया पदक
BWF World Chamionship 2025: 43 मिनट तक चले मुकाबले में सात्विक और चिराग ने मलेशियाई जोड़ी को 21-12, 21-19 से हराया। विश्व चैंपियनशिप में भारतीय जोड़ी का यह दूसरा पदक होगा।
- Written By: संजय बिष्ट
सात्विकसाईराज रंकारेड्डी और चिराग शेट्टी (फोटो- IANS)
BWF World Championships 2025: सात्विकसाईराज रंकारेड्डी और चिराग शेट्टी ने BWF में भारत का परचम लहराया है। हांलाकि अभी तक देश के खाते में कोई भी पदक नहीं आया है, लेकिन इन दोनों ने भारत के लिए यहां पर एक पदक तो पक्का कर दिया है। दरअसल, सात्विक और चिराग ने दो बार के ओलंपिक पदक विजेता आरोन चिया और सोह वूई यिक को क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ ही देश के लिए पदक पक्का कर दिया है।
43 मिनट तक चले मुकाबले में सात्विक और चिराग ने मलेशियाई जोड़ी को 21-12, 21-19 से हराया। विश्व चैंपियनशिप में भारतीय जोड़ी का यह दूसरा पदक होगा। भारतीय जोड़ी को पिछले साल पेरिस ओलंपिक में इसी कोर्ट पर मलेशियाई जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा था। जीत के बाद चिराग शेट्टी ने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है। यह ओलंपिक जैसा ही एक रीमैच था और मुझे लगता है कि आखिरकार हमें कुछ हद तक बदला मिल गया। यह वही कोर्ट था, वही मंच था।”
जीत हासिल करके हम बेहत खुश- चिराग शेट्टी
इसके आगे चिराग शेट्टी ने कहा कि “ठीक एक साल पहले। ओलंपिक और अब विश्व चैंपियनशिप। उनके खिलाफ खेलना हमेशा अच्छा लगता है। बड़े आयोजनों में हमारे बीच हमेशा कुछ कड़े मुकाबले होते रहे हैं। जीत हासिल करने की हमें बहुत खुशी है।” रंकीरेड्डी ने भी अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपने प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
Asian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज
PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी
फैंस के लिए आई बुरी खबर, होल्गर रूण का बड़ा फैसला, हैम्बर्ग और रोलैंड-गैरोस से हटे
उन्होंने कहा, “दूसरे गेम में, जब हम आगे चल रहे थे, मुझे पूरा यकीन था कि हम इतनी आसानी से नहीं जीतेंगे। वे जरूर मजबूत वापसी करेंगे। क्योंकि हम कई बार खेल चुके हैं।” रेड्डी ने कहा, “जब हमने गेम जीते तो मुकाबला कांटे का था, लेकिन हम बस अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलना चाहते थे। हमारा पूरा ध्यान अपने खेल पर केंद्रित होना था। आज हमने जिस तरह से खेला, उससे वाकई खुश हूं।”
शनिवार को सेमीफाइनल में चीन की 11वीं वरीयता प्राप्त चेन बो यांग और लियू यी के खिलाफ होने वाले मैच पर शेट्टी ने कहा कि वह इसे टूर्नामेंट के किसी भी अन्य मैच की तरह ही लेंगे। शेट्टी ने कहा, “हमारा ध्यान हमेशा एक मैच पर है। चीनी जोड़ी अच्छी और मजबूत है। हम उनके खिलाफ पहले भी खेल चुके हैं। मैच का इंतजार है।”
यह भी पढ़ें: एशिया कप 2025 का सफर शुरू, चीन रवाना हुई भारतीय महिला हॉकी टीम
शुक्रवार को एकल में पीवी सिंधु और मिश्रित में तनिषा क्रैस्टो व ध्रुव कपिला की हार के बाद भारत की पद की उम्मीदों को झटका लगा था। सिंधु को इंडोनेशिया की नौवीं वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वर्दानी से 14-21, 21-13, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा था। तनिषा क्रैस्टो व ध्रुव कपिला की जोड़ी को मलेशिया की दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी चेन तांग जी और तोह ई वेई ने 15-21, 13-21 से हराया। यह मैच 37 मिनट तक चला।
एजेंसी इनपुट के साथ
