-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Today Is Shanishchari Amavasya The Glory Of Bathing And Donation In This Auspicious Time Is Unparalleled
आज है ‘शनिश्चरी अमावस्या’, इस शुभ मुहूर्त में स्नान-दान की महिमा है अपरंपार
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
-सीमा कुमारी
वैशाख मास की अमावस्या यानी शनिश्चरी अमावस्या 30 अप्रैल को है। शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को शनिचरी अमावस्या कहा जाता है। वैशाख मास की अमावस्या को विशेष धार्मिक महत्व शास्त्रों में वर्णित है। इस दिन कालसर्प दोष की पूजा करना व उपाय करना बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण और व्रत भी रखा जाता है।
खास बात यह है कि इस दिन सूर्यग्रहण भी होगा, लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई धार्मिक और ज्योतिषिय महत्व नहीं माना जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार अमावस्या तिथि पर दान करने का विशेष महत्व है। आइए जानें शनि अमावस्या की शुभ मुहूर्त-स्नान-दान और महत्व के बारे में।
सम्बंधित ख़बरें
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा कर आप भी पा सकते हैं सभी बाधाओं से मुक्ति
Tel Chadhane Ke Niyam: शनिदेव को तेल चढ़ाते समय इन नियमों का करें पालन, तभी मिलेगा आशीष!
15 या 16 मई किस दिन है ज्येष्ठ अमावस्या? जानिए सबसे सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और इस अमावस्या की महिमा
Jyeshtha Amavasya: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन इन चीजों के दान से होने लगेगा शुभ ही शुभ!
शुभ-मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 29 अप्रैल को देर रात 12:57 बजे से शुरु हो रही है, जो 30 अप्रैल दिन शनिवार को देर रात 01:57 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर वैशाख अमावस्या या शनि अमावस्या 30 अप्रैल को मनाई जाएगी।
अमावस्या का स्नान-दान मुहूर्त
शनि अमावस्या के दिन 30 अप्रैल को प्रात: काल से ही प्रीति योग है, जो 03:20 पीएम तक रहेगा। उसके बाद से आयुष्मान योग शुरु हो जाएगा। अश्विनी नक्षत्र भी रात 08 बजकर 13 मिनट तक है। ये योग और नक्षत्र मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने जाते हैं, इसलिए आप शनि अमावस्या के दिन सुबह से स्नान और दान कर सकते हैं।
महिमा
शनि अमावस्या के दिन शनि देव की पूजा करनी चाहिए। आप किसी भी शनि मंदिर में जाकर शनि देव की पूजा करें। साथ ही उनको काला या नीला वस्त्र, नीले फूल, काला तिल, सरसों का तेल आदि चढ़ाएं। इस दिन आपको जरूरतमंद लोगों को छाता, जूते-चप्पल, उड़द की दाल, काला तिल, सरसों का तेल, शनि चालीसा आदि का दान करना चाहिए। इसके साथ भोजन कराने और असहाय लोगों की मदद करने से भी कर्मफलदाता शनि देव प्रसन्न होते हैं। इस दिन आप शनि देव के मंत्रों का जाप जरूर करें। ऐसा करने से शनि देव की कृपा आप पर बनी रहेगी।
Today is shanishchari amavasya the glory of bathing and donation in this auspicious time is unparalleled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विजेता को हार्दिक हार्दिक बधाई, प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट; भाई तेजस्वी को दिखाया आईना!
Aug 03, 2026 | 06:20 PMUP: अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार; ई-नोटिस से कसा शिकंजा, 1.53 लाख वाहनों की हो रही ऑनलाइन ट्रैकिंग
Aug 03, 2026 | 06:15 PM300 अवैध गर्भपात कराने वाले कोल्हापुर के डॉक्टर के कारनामे उजागर, लड़का होने का दावा कर चला रहा था रैकेट
Aug 03, 2026 | 06:14 PMनई चमचमाती पीली थार के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा, सावन के पहले सोमवार पर किया खास पूजन
Aug 03, 2026 | 06:13 PMनवलपरासी में भारतीय जवानों पर नेपाल ने लगाया बांध तोड़ने का बड़ा आरोप, India-Nepal संबंधों में बढ़ा तनाव
Aug 03, 2026 | 06:08 PMपिछले साल नहीं मिला था एक भी फ्रेंडशिप बैंड, इस बार नन्ही बच्ची की मुस्कान जीत रही दिल; VIDEO वायरल
Aug 03, 2026 | 06:07 PM‘मराठी PM बने तो होगी खुशी’, देवेंद्र फडणवीस के चाचा के दावे पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का तंज
Aug 03, 2026 | 05:58 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














