दिल्ली ने राजस्थान को 20 रन से हराया, संजू सैमसन की तूफानी पारी नहीं आई काम
आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला है। जहां टॉस जीत कर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
- Written By: अक्सा अंसारी
राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में मंगलवार को यहां राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 20 रन से हराकर प्ले ऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 221 रन बनाए थे। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स 201 रन ही बना सकी। राजस्थान की ओर से कप्तान संजू सैमसन ने सर्वाधिक 86 रन की पारी खेली। रियान पराग (27) और शुभम दुबे (25) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। दिल्ली की तरफ से कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और खलील अहमद ने दो-दो विकेट चटकाए।
दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए थे 221 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 221 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सलामी बल्लेबाजों अभिषेक पोरेल (65) और जेक फ्रेजर-मैकगर्क (50) ने अर्धशतक जड़े जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 41 रन का योगदान दिया। रॉयल्स की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ रियान पराग ही नहीं, मैच के दौरान ये प्लेयर्स भी कर चुके हैं स्मोकिंग; नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप!
IPL 2026: रियान पराग को मिली स्मोकिंग की सजा, आईपीएल ने लिया सख्त एक्शन; लगा भारी जुर्माना
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पर गिरेगी गाज! अनिल चौधरी बोले- टीवी पर खेल दिखना चाहिए, ऐसी हरकतें नहीं- VIDEO
PBKS vs RR: श्रेयस अय्यर ने गिनाई पंजाब की हार की वजहें, बताया कैसे राजस्थान के मिडिल ऑर्डर ने छीनी जीत
राजस्थान रॉयल्स ने जीता था टॉस
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रॉयल्स के शिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल मामूली चोटों के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल रहे। प्ले ऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा।
टीमों का प्रदर्शन
दिल्ली ने अभी तक 11 में से पांच मैच जीते और छह हारे हैं। बाकी तीन मैच दिल्ली को हर हालत में जीतने होंगे हालांकि उसके बाद भी उसके 16 ही अंक रहेंगे जो प्लेआफ में पहुंचने के लिये शायद काफी नहीं हों। केकेआर (11 मैचों में 16 अंक) और रॉयल्स (10 मैचों में 16 अंक) के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (11 मैचों में 12 अंक), सनराइजर्स हैदराबाद (दस मैचों में 12 अंक) और लखनऊ सुपर जाइंट्स (11 मैचों में 12 अंक) 16 अंक के पार जा सकती हैं।
टीमें:
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, रियान पराग, रोवमैन पॉवेल, कुणाल सिंह राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, डोनोवन फरेरा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट , नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आबिद मुश्ताक, तनुश कोटियन।
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, पृथ्वी साव, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नोर्किया, कुलदीप यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, स्वास्तिक चिकारा, शाई होप।
