सिर्फ रियान पराग ही नहीं, मैच के दौरान ये प्लेयर्स भी कर चुके हैं स्मोकिंग; नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप!
IPL Controversy: ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते पकड़े जाने के बाद उन पर सजा का ऐलान कर दिया गया है। क्रिकेट जगत में सिर्फ रियान पराग ही नहीं बल्कि कई अन्य दिग्गज भी इस तरह की हरकत करते हुए पकड़े गए हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रियान पराग (फोटो- सोशल मीडिया)
IPL 2026 Vaping Controversy: आईपीएल 2026 के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक विवाद में घिर गए हैं। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले के दौरान उन्हें ड्रेसिंग रूम में वेप करते हुए देखा गया। यह घटना राजस्थान की पारी के 16वें ओवर की है, जब कैमरा ड्रेसिंग रूम की ओर गया और पराग वेप का इस्तेमाल करते नजर आए। भारत में वेपिंग पर प्रतिबंध होने के कारण यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
टीम का प्रदर्शन अच्छा, कप्तान का फॉर्म कमजोर
रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और लगातार टॉप-4 में बनी हुई है। हालांकि व्यक्तिगत तौर पर उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा है। उन्होंने अब तक खेले गए 9 मुकाबलों में सिर्फ 117 रन बनाए हैं। पंजाब के खिलाफ मैच में आउट होने के बाद ही उन्हें वेप करते देखा गया, जिससे फैंस के बीच कई सवाल खड़े हो गए हैं।
आईपीएल में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
यह पहला मौका नहीं है जब किसी क्रिकेटर को मैच के दौरान वेप या स्मोकिंग करते देखा गया हो। साल 2020 में आईपीएल के दौरान एरोन फिंच को भी वेप करते हुए देखा गया था, जब टूर्नामेंट यूएई में आयोजित हुआ था। इसके अलावा जनवरी 2026 में एबी डिविलियर्स को SA20 लीग के दौरान स्टेडियम में वेपिंग करते हुए कैमरे में कैद किया गया था। हालांकि दक्षिण अफ्रीका में वेपिंग पर प्रतिबंध नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
IPL में मचाया था कोहराम, श्रीलंका में हुए फ्लॉप, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू रहा फ्लॉप, 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
वर्ल्ड कप में भी सामने आ चुके हैं स्मोकिंग के मामले
क्रिकेट जगत में ऐसे उदाहरण पहले भी देखने को मिले हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडम मैकुलम ने खुलासा किया था कि उन्होंने 2015 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के दौरान टॉयलेट में स्मोकिंग की थी। वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भी माना था कि उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान लॉर्ड्स के वॉशरूम में स्मोकिंग की थी।
ये भी पढ़ें: हरभजन सिंह का चढ़ा पारा, ‘गद्दार’ लिखे जाने पर पहुंचे हाईकोर्ट, पंजाब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
रियान पराग पर लगा जुर्माना
आईपीएल के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान यह घटना सामने आई थी। वीडियो में रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए देखा गया था। इस पर आईपीएल ने उन्हें दोषी मानते हुए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। बोर्ड के अनुसार, पराग ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 का उल्लंघन किया है, जो खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले व्यवहार से संबंधित है।
