Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मंगलवार को ENG vs NZ T20I Series के अंतिम मैच में कांटे की टक्कर, जानिए क्यों है न्यूज़ीलैंड के लिए Do or Die

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Sep 05, 2023 | 11:02 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

-विनय कुमार

न्यूज़ीलैंड की टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। इस समय इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच 4 मैचों की T20 सीरीज ENG vs NZ T20I Series, 2023 खेली  जा रही है। जिसमें इंग्लैंड ने शुरुआती दो मैच जीते, लेकिन तीसरे मैच में न्यूज़ीलैंड ने जबरदस्त वापसी करते हुए इंग्लैंड को हरा दिया और सीरीज को 2-1 पर लाकर अंतिम मैच के रोमांच को बढ़ा दिया है। 

ENG vs NZ T20I Series, 2023 का चौथा और निर्णायक मैच 5 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे खेला जाएगा। इस मैच को जीतने के लिए न्यूजीलैंड की टीम खून-पसीना एक कर देगी। वहीं, इंग्लैंड भी इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के लिए जान झोंक देगी। यह निर्णायक मुक़ाबला ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम ( Trent Bridge, Nottingham) के मैदान में खेला जाएगा। 

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup, Super-8: सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड से होगा टक्कर

नागपुर: मानकापुर स्पोर्ट्स हब में 10 करोड़ के हॉकी एस्ट्रोटर्फ प्रोजेक्ट अधर में, ठेकेदार ने छोड़ा काम

हार कर भी ‘बाजीगर’ बना जिम्बाब्वे का ये बल्लेबाज, बुमराह को जड़ा कोहली जैसा छक्का, खेली 97 रन की नाबाद पारी

जिम्बाब्वे पर भारत की जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची प्रोटियाज टीम

गौरतलब है कि बीते रविवार, 3 सितंबर को खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने Edgbaston, Birmingham के मैदान में 74 रनों से इंग्लैंड को हराया। 

इससे पहले खेले गए सीरीज के पहले और दूसरे दो मैच इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को हराया था। 31 अगस्त को Riverside Ground, Cheater-le-Street में खेले गए ENG vs NZ 1st T20I Match, 2023 में इंग्लैंड ने 7 विकेट से मुकाबला जीता था। और, 2 सितंबर को Emirates Old Trafford, Manchester में खेले गए दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 95 रनों से जीत दर्ज़ की थी। 

अब सीरीज को बराबरी पर लाने में न्यूजीलैंड की टीम कामयाब होगी, या इंग्लैंड की टीम इस मैच को जीतकर 3-1 से बारी मार ले जाएगी। इसके लिए बड़े ही रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

ENG vs NZ T20I Series के लिए दोनों देशों की टीम में शामिल खिलाड़ियों के नाम-

England की टीम

Jonny Bairstow, Will Jacks, Dawid Malan, Harry Brook, Jos Buttler (Wicket-keeper/Captain), Moeen Ali, Liam Livingstone, Chris Jordan, Luke Wood, Gus Atkinson, Adil Rashid, Sam Curran, Brydon Carse, Rehan Ahmed, Ben Duckett.

New Zealand की टीम

Finn Allen, Devon Conway, Tim Seifert (Wicket-keeper), Glenn Phillips, Mark Chapman, Daryl Mitchell, Mitchell Santner, Kyle Jamieson, Tim Southee (Captain), Matt Henry, Ish Sodhi, Adam Milne, Lockie Ferguson, Cole McConchie, Rachin Ravindra.

The final match of eng vs nz t20i series on tuesday is a close fight know why it is do or die for new zealand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2023 | 11:02 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • England Vs New Zealand
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.