फुटबॉल इतिहास के वो सिर्फ 7 देश, जिन्होंने FIFA World Cup में लगाया ‘गोल का शतक’
Brazilian Football Team: फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सिर्फ 7 देशों ने 100 से ज्यादा गोल किए हैं। जानिए ब्राजील, जर्मनी, अर्जेंटीना समेत उन टीमों के रिकॉर्ड जिन्होंने गोलों का शतक पार किया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
ब्राजील फुटबॉल टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Teams with Most Goals in FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक 22 संस्करण खेले जा चुके हैं, लेकिन सभी टीमें गोलों का शतक लगाने का मुकाम हासिल नहीं कर पाई हैं। सिर्फ 7 देशों ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 100 या उससे अधिक गोल दागने का कारनामा किया है। आइए जानते हैं उन टीमों के बारे में, जिन्होंने विश्व कप के मंच पर अपनी आक्रामक खेल शैली से गोलों का शतक पूरा किया।
ब्राजील
फीफा वर्ल्ड कप के सभी 22 संस्करण में उतरने वाले इस इकलौते देश ने अब तक कुल 114 मैच खेले हैं, जिसमें 237 गोल दागे। ब्राजील सर्वाधिक पांच खिताब जीतने वाला देश है। ब्राजील ने साल 1958, 1962, 1970, 1994 और 2002 में यह खिताब जीता था। इस दौरान दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो नजारियो ने सर्वाधिक 15 गोल दागे।
जर्मनी
इस देश ने 20 बार फीफा वर्ल्ड कप खेला, जिसके 112 मुकाबलों में 232 गोल दागे। साल 1954, 1974, 1990 और 2014 में फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाले इस देश के लिए मिरोस्लाव क्लोज ने सर्वाधिक 16 गोल किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
बेहतर ट्रेनिंग का मिला इनाम, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की चार महिला जूडो खिलाड़ियों का चयन
चाइना ओपन में लक्ष्य सेन की शानदार जीत, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में विक्टर लाई से होगी भिड़ंत
क्या अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ जाएगा ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड? 2026 में 9 डक ने बढ़ाई चिंता
अर्जेंटीना
18 बार फीफा वर्ल्ड कप में उतर चुके इस देश ने कुल 88 मैच खेले हैं, जिसमें 152 गोल किए। अर्जेंटीना तीन बार फीफा वर्ल्ड कप खिताब (1978, 1986 और 2022) अपने नाम कर चुका है। इस देश के लिए लियोनेल मेसी ने सर्वाधिक 13 गोल किए हैं।
फ्रांस
इस देश ने अब तक 16 बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है, जिसके 73 मुकाबलों में कुल 136 गोल दागे। साल 1998 और 2018 के चैंपियन देश के लिए जस्ट फोंटेन (13) सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे हैं।
इटली
18 बार फीफा वर्ल्ड कप में खेलने वाले इस देश ने 83 मुकाबलों में 128 गोल किए हैं। इटली ने साल 1934, 1938, 1982 और 2006 का खिताब अपने नाम किया। इटली के लिए सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ियों में क्रिश्चियन विएरी, पाओलो रॉसी, रॉबर्टो बैगियो संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 9-9 गोल किए।
स्पेन
यह देश 16 बार फीफा वर्ल्ड कप खेला है, जिसमें 67 मुकाबलों में 108 गोल किए। साल 2010 के विजेता के लिए डेविड विला (9) सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।
ये भी पढ़ें: कम उम्र में फुटबॉल जगत पर किया राज, बतौर युवा कप्तान FIFA World Cup खिताब जीतने वाले दुनिया के टॉप-5 खिलाड़ी
इंग्लैंड
अब तक 16 बार फीफा वर्ल्ड कप खेल चुके इस देश ने 74 मुकाबलों में 104 गोल किए हैं। इंग्लैंड ने अपना पहला और एकमात्र फीफा वर्ल्ड कप 1966 में जीता था। इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ियों में गैरी लिनेकर (10) शीर्ष पर हैं।
IANS इनपुट के साथ
