-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Team India Finds Number 3 Sai Sudharsan Emerges As Top Batsman
टीम इंडिया की तलाश पूरी…खत्म हुई नंबर 3 की मजबूरी, मिल गया धाकड़ बल्लेबाज
- Written By: अभिषेक सिंह
IND vs ENG 4th Test: चेतेश्वर पुजारा के टीम इंडिया से बाहर होने के बाद नंबर 3 पर कई बल्लेबाजों ने हाथ आजमाया, लेकिन कोई कामयाब नहीं हुआ। हालांकि, अब साई सुदर्शन के रूप में एक उम्मीद जगी है।

मैनचेस्टर में बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन और ऋषभ पंत (सोर्स- PTI)
IND vs ENG Manchester Test: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का चौथा मैच खेला जा रहा है। यहां मैच के पहले ही दिन टीम इंडिया को एक उम्मीद की किरण या यूं कहें कि खुशखबरी मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इंग्लैंड की धरती पर टीम इंडिया की तलाश पूरी हो गई है।
बात दरअसल यह है कि चेतेश्वर पुजारा भारत के लिए टेस्ट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते थे। लेकिन उनके बाहर होने के बाद भारत को कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं मिला जो इस नंबर पर पुजारा जैसी बल्लेबाजी कर सके। नंबर 3 पर टीम इंडिया के कई बल्लेबाजों ने हाथ आजमाया, लेकिन को कामयाब नहीं हो सका। हालांकि, अब साई सुदर्शन के रूप में एक उम्मीद जगी है।
साई ने जड़ा शानदार अर्धशतक
साई सुदर्शन ने इंग्लैंड की धरती पर चौथे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी की और अपने करियर का पहला टेस्ट अर्धशतक जड़ा। उनकी पारी कमाल की थी। खास बात यह रही कि उन्होंने तीसरे नंबर पर शानदार बल्लेबाजी की। उनके इस प्रदर्शन ने भारतीय टीम की टेंशन काफी हद तक कम कर दी है। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि टीम को तीसरे नंबर का बल्लेबाज़ मिल गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
तीसरे नबंर पर किया कारनामा
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए हैं। अंशुल कंबोज को डेब्यू का मौका मिला, जबकि शार्दुल ठाकुर और साई सुदर्शन की टीम में वापसी हुई। पिछले तीन मैचों में पूरी तरह फ्लॉप रहे करुण नायर की जगह साई सुदर्शन को मौका दिया गया और उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपका। उन्होंने तीसरे नंबर पर शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया।
अंग्रेजी पेसर्स को बनाया निशाना
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए साई सुदर्शन ने 61 रनों की बेहद आक्रामक और मैच-वार पारी खेली। उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के खिलाफ बेहतरीन तकनीक और धैर्य का परिचय देते हुए मुश्किल समय में क्रीज पर डटे रहे।
यह भी पढ़ें: केएल राहुल ने चेतेश्वर पुजारा को छोड़ा पीछे, WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले..
1296 दिनों बाद हुआ यह कारनामा
इस अर्धशतक के साथ ही सुदर्शन ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 1296 दिनों के बाद पहली बार किसी भारतीय बल्लेबाज़ ने विदेशी धरती पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 50+ रन बनाए हैं। यह आंकड़ा न केवल उनके प्रदर्शन को खास बनाता है, बल्कि भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से भी बड़ी बात है।
Team india finds number 3 sai sudharsan emerges as top batsman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














