Indian Hockey: यूरोपीय चरण में महिला हॉकी प्रो लीग के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सलीमा टेटे सभालेंगी कमान, 24 खिलाड़ियों की दी गई जगह
सोमवार को इंडिया ने महिला प्रो लीग हॉकी यूरोपिय चरण के लिए 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस दौरान भारतीय टीम की अगुवाई सलीमा टेटे करेंगी। इस दौरान भारत 14 से 29 जून तक अपने मैच खेलेगा।
- Written By: संजय बिष्ट
भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: सोमवार को इंडिया ने महिला प्रो लीग हॉकी यूरोपिय चरण के लिए 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस दौरान भारतीय टीम की अगुवाई सलीमा टेटे करेंगी। इस दौरान भारत 14 से 29 जून तक अपने मैच खेलेगा। जिसमें उसका सामना एंटवर्प और बर्लिन में ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम में चीन के खिलाफ दो मैच के लिए होगा। सलीमा टेटे के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए अनुभवी फॉर्वर्ड नवनीत कौर को उप कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, टीम की गोलकीपर की जिम्मेदारी सविता और बीचू देवी को दी गई है।
सुशीला चानू, ज्योति, पुकरामबम, सुमन देवी थौदम, ज्योति सिंह, इशिका चौधरी व ज्योति छत्री डिफेंटर होंगी। मिडफील्ड के लिए वैष्णवी विट्ठल फाल्के, मनीषा चौहान, सुजाता कुजूर, नेहा, समीला, लालरेमसियामी, शर्मिला देवी, महिमा टेटे और टोप्पो को जिम्मेदारी दी गई है।
साक्षी राणा और ब्यूटी डुंगडुंग को मिली फॉरवर्ड की जिम्मेदारी
इसके अलावा दीपिका सोरेंग, रुतुजा दादासो पिसल और बलजीत कौर के को टीम के लिए फॉरर्वड की जिम्मेदारी दी गई है। फॉरवर्ड के लिए ब्यूटी डुंगडुंग व साक्षी राणा को भी चुना गया है। वहीं, गोलकीपर की जिम्मेदारी निभाने वाली दो खिलाड़ी बंसरी सोलंकी और डिफेंडर अजमीना कुजूर को स्टैंडबाय सूची में शामिल किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जापान को उसके घर में हराकर भारत बना एशिया का बादशाह, अंडर-18 हॉकी टीम ने जीता गोल्ड
ये नया भारत है! हिंदुस्तान की बेटियों ने रचा इतिहास, हर 3 मिनट पर सिंगापुर के खिलाफ 90 मिनट में दागे 25 गोल
Men’s Under-18 Asia Cup: केतन कुशवाहा ने दागे 2 गोल, भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान
भारतीय महिला हॉकी टीम के ये चयन टूर्नामेंट के तहत उनकी स्थितियों व खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए किया गया है। इस वक्त भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह हैं। कोच हरेंद्र सिंह ने टीम के चयन के बाद मीडिया से बात की।
हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों को चुनोती देंगे- कोच हरेंद्र सिंह
भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि “हमने एक संतुलित टीम बनाई है। जिसमें अनुभव और युवा प्रतिभा का मिश्रण है। युरोपीय चरण प्रो लीग का एक अहम चरण है औ हम दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों के लिए खिलाफ चुनौतीपूर्ण मुकाबलों की उम्मीद कर रहे हैं।”
