‘इस’ प्रधानमंत्री के कहने पर Tamim Iqbal ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला लिया वापस, ODI World Cup में उतरेंगे मैदान-ए-जंग में
- Written By: नवभारत डेस्क
-विनय कुमार
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सलाह पर उन्होंने अपना फैसला वापस लिया है।
गौरतलब है कि गुरुवार, 6 जुलाई को तमीम इक़बाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने सन्यास की घोषणा की थी। ख़बरों के मुताबिक, तमीम को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने भी सलाह दी थी कि वे अपना फैसला वापस ले लें। वे भारत की मेज़बानी में होने जा रहे ICC ODI World Cup, 2023 में बांग्लादेश की टीम की तरफ से मैदान में उतरेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, 4 पूर्व चैंपियंस के सामने 4 नई टीमों की चुनौती
कॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
एक स्पोर्ट्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, नजमुल हसन ने कहा कि उन्होंने तमीम के भाई नफीस से कहा कि तमीम को कम से कम इस सीरीज (अफगानिस्तान के खिलाफ) में टीम की कप्तानी करनी चाहिए। रिटायरमेंट के मामले पर इस सीरीज के बाद बात की जा सकती है। फिलहाल यह फैसला नहीं लेना चाहिए। बहरहाल, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के कहने पर तमीम इक़बाल एक बार फिर बांग्लादेश की तरफ से खेलते नजर आएंगे।
तमीम इक़बाल ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बांग्लादेश के लिए खेला है। कई मैचों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने कई विनिंग पारियां भी खेली हैं।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास इस बात की तस्दीक करता है कि Tamim Iqbal ने 2007 के फरवरी में बांग्लादेश की तरफ से अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बांग्लादेश के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 8313 रन बनाए हैं, जिसमें 14 सेंचुरी शामिल हैं। आपको याद दिला दें कि तमीम इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया में सक्रिय खिलाड़ियों में वनडे में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए, तो तमीम इकबाल ने टेस्ट में कुल खेले 70 मैचों में 5134 रन बनाए हैं, जिसमें 10 सेंचुरी शामिल हैं।
