Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

T20 World Cup 2026 में कैसे टीम इंडिया पहुंच सकती है सेमीफाइनल में? ऐसे समझे पूरा समीकरण

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में भारत-जिम्बाब्वे मुकाबला अहम है। जीत दर्ज करने पर ही टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस में बनी रह सकती है। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के नतीजे भी निर्णायक होंगे।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 25, 2026 | 07:28 PM

भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India Qualification Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में प्रवेश की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मैच केवल एक मुकाबला नहीं, बल्कि सेमीफाइनल की उम्मीदों की परीक्षा है। भारतीय टीम के लिए अब जीत दर्ज करना बेहद जरूरी हो गया है। हालांकि, इस मुकाबले से पहले ही टीम की किस्मत का बड़ा हिस्सा लगभग तय हो चुका होगा।

गुरुवार को भारत-जिम्बाब्वे मैच से पहले साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जाना है, जिसमें साउथ अफ्रीका की जीत भारत के लिए फायदेमंद होगी। वहीं वेस्टइंडीज के जीतने पर भारतीय टीम की मुश्किलें और बढ़ जाएगी। आइए, जानते हैं कि इस मुकाबले के बाद भी कैसे भारतीय टीम सेमीफाइनल का रास्ता तय कर सकती है।

वेस्टइंडीज शीर्ष पर

सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 107 रन से रौंदकर वेस्टइंडीज +5.350 नेट रन रेट के साथ ग्रुप-1 में शीर्ष पर है, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम भारत को 76 रन से मात देने के बाद +3.800 नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है। भारत (-3.800 नेट रन रेट) सुपर-8 का पहला मैच गंवाने के बाद प्वाइंट्स टेबल में तीसरे और जिम्बाब्वे (-5.350 नेट रन रेट) चौथे स्थान पर मौजूद है।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा जिले की आंगनवाड़ियां बनेंगी स्मार्ट, 945 केंद्र हुए डिजिटल, 74,000 से अधिक बच्चों को लाभ

सलीम खान की तबीयत पर बड़ा अपडेट, सफल सर्जरी के बाद खतरे से हैं बाहर, डेजी शाह ने दी जानकारी

Gondia News: आरटीई प्रवेश शुरू, 1042 पदों के लिए 967 आवेदन, 10 मार्च तक है मौका

योगी को PM की रेस से बाहर करने की साजिश…शंकराचार्य विवाद को बनाया गया मोहरा? यहां समझिए पूरी ‘क्रोनोलॉजी’

साउथ अफ्रीका को जीतने होंगे दोनों मुकाबले

अगर टीम इंडिया अपने अगले मुकाबलों में जिम्बाब्वे (26 फरवरी) और वेस्टइंडीज (1 मार्च) को मात देती है, तो उसके 4 अंक होंगे। इसके साथ ही अगर साउथ अफ्रीकी टीम वेस्टइंडीज (26 फरवरी) और जिम्बाब्वे (1 मार्च) को शिकस्त दे, तो उसके पास 6 प्वाइंट्स होंगे। ऐसे में वेस्टइंडीज के पास 2 अंक होंगे, जबकि जिम्बाब्वे के पास 0 अंक होगा और टीम इंडिया ग्रुप-1 में दूसरे पायदान पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी।

वेस्टइंडीज जीती को भारत को होगा बाहर होने का खतरा

अगर गुरुवार के मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका को मात देती है और साउथ अफ्रीकी टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज करती है, तो भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के पास 4-4 अंक होंगे। ऐसे में बेहतरीन नेट रन रेट वाली दो टीमें सेमीफाइनल में होंगी। नॉकआउट में पहुंचने के लिए भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए जिम्बाब्वे से भी अहम है ये मुकाबला, फिर तय हो पाएगा सेमीफाइनल का रास्ता

इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंची

ग्रुप-2 में इंग्लैंड सुपर-8 के शुरुआती दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बनी है। इस ग्रुप में पाकिस्तान के लिए अगले दौर में पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिसने पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद अगले मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों 2 विकेट से शिकस्त झेली है। फिलहाल न्यूजीलैंड 1 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे, जबकि श्रीलंका पहला मैच गंवाने के बाद चौथे पायदान पर मौजूद है।

T20 world cup 2026 team india semi final qualification scenario know about all aspects

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2026 | 07:26 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.