टी20 विश्व कप जीतने के लिए पाकिस्तान ने खेला बड़ा दांव, विवियन रिचर्ड्स को मेंटर बनाना चाहती है PCB
पीसीबी अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप 2024 के दौरान दिग्गज विवियन रिचर्ड्स को राष्ट्रीय टीम के साथ मेंटर के रूप में जोड़ने का उत्सुक है।
- Written By: मृणाल पाठक
विवियन रिचर्ड्स और बाबर आज़म (सौजन्यः एक्स)
कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के दौरान दिग्गज विवियन रिचर्ड्स को राष्ट्रीय टीम के साथ मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में जोड़ने का उत्सुक है। रिचर्ड्स ने 2016 से पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए मेंटर के रूप में काम किया है और पीसीबी सूत्रों के अनुसार वर्तमान अध्यक्ष मोहसिन नकवी राष्ट्रीय टीम के साथ एक बड़े नाम को जोड़ने के इच्छुक हैं।
साथ ही सुपर आठ चरण के अधिकांश मैच कैरेबियाई देशों में होने हैं और ऐसे में रिचर्ड्स का परिस्थितियों का अनुभव काम आ सकता है। सूत्र ने कहा, ‘‘सर विव रिचर्ड्स के पास विश्व कप के लिए पहले से ही कुछ मीडिया प्रतिबद्धताएं हैं लेकिन चीजों पर काम किया जा रहा है क्योंकि पाकिस्तानी खिलाड़ी उनका बहुत सम्मान करते हैं।”
PCB is in discussions with Sir Viv Richards to hire him as Pakistan's mentor for T20 World Cup.#t20worldcup pic.twitter.com/ADksCo0kg3 — Malik Hammad (@Hammad_Iqbal786) May 21, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Neena Gupta Birthday: अधूरी मोहब्बत, बिना शादी बनीं मां, फिर मिला सच्चा हमसफर, जानें नीना गुप्ता की लव स्टोरी
भारत खेल को अलग लेवल पर ले गया…T20 World Cup के बाद विव रिचर्ड्स ने टीम इंडिया की शान में पढ़े कसीदे
विवियन रिचर्ड्स का बड़ा बयान, कहा- वीरेंद्र सहवाग ने बचाई टेस्ट क्रिकेट की जान
IND vs WI, 2nd Test: विव रिचर्ड्स को वेस्टइंडीज से उम्मीद, कहा- टीम जोरदार वापसी करेगी
सूत्र ने कहा कि अगर यह करार हो जाता है तो रिचर्ड्स विश्व कप में टीम के मेंटर होंगे। यह भूमिका ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने 2021 और 2022 में पिछले दो टी20 विश्व कप में निभाई थी जहा पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचा था। पीसीबी के एक सूत्र ने यह भी बताया कि नकवी ने एक विदेशी मुख्य क्यूरेटर की नियुक्ति के आदेश भी दिए हैं और ऑस्ट्रेलियाई क्यूरेटर टोनी हेमिंग्स को इस पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।
(एजेंसी)
