टी20 वर्ल्ड कप 2024: मैकगुर्क और शॉर्ट बने ऑस्ट्रेलिया के रिजर्व खिलाड़ी, कोच ने तारीफ में पढ़े कसीदे
जैक फ्रेसर मैकगुर्क और हरफनमौला मैथ्यू शॉर्ट को टी20 विश्व कप के लिये यात्रा रिजर्व के तौर टीम में शामिल किया गया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने दोनों खिलाड़ियों की तारीफ की।
- Written By: मृणाल पाठक
जेक फ्रेजर मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट और एंड्रयू मैकडोनाल्ड
सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने मंगलवार को कहा कि करिश्माई युवा बल्लेबाज जैक फ्रेसर मैकगुर्क और हरफनमौला मैथ्यू शॉर्ट को अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिये यात्रा रिजर्व के तौर पर इसलिये रखा गया है क्योंकि वे टीम में कुछ अलग लेकर आते हैं।
बाईस वर्ष के फ्रेसर मैकगुर्क ने अपने पहले आईपीएल सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिये नौ मैचों में 234 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाये जिसमें 32 चौके और 28 छक्के शामिल थे। उन्हें टी20 विश्व कप के लिये आस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया था लेकिन अब वह रिजर्व के तौर पर जायेंगे।
मैकडोनाल्ड ने सेन रेडियो से कहा, ‘ये दोनों बाकियों से अलग है। फ्रेसर बेहतरीन सलामी बल्लेबाज है तो शॉर्ट मध्यक्रम का बल्लेबाज होने के साथ स्पिनर भी है।’ टीम में किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर ही इन्हें खेलने का मौका मिलेगा। कोच ने कहा, ‘‘ये दोनों अंतिम 15 में नहीं है लिहाजा किसी के चोटिल होने पर ही खेल सकते हैं। हमारे पास दो उम्दा विकल्प के रूप में ये दोनों खिलाड़ी हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
भारत-ऑस्ट्रेलिया के वो चार बल्लेबाज जो टी20 मैच में लगा चुके हैं शतक, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
T20 World Cup की जीत के पूरे हुए एक साल, रोहित शर्मा ने इस पल को ऐसा किया याद
जब दूसरी बार टीम इंडिया टी20 में बनी थी वर्ल्ड चैंपियन, कहानी 29 जून की…
विश्व विजेता टीम को मिला नायाब तोहफा, टीम इंडिया को मिली शानदार डायमंड रिंग, जानिए कितनी है कीमत
सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की फिटनेस को लेकर चिंता पर उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से फिट है। उन्होंने कहा, ‘वह पूरी तरह से फिट है। उसने खुद कहा है। हमें पता है कि वह दिल्ली कैपिटल्स के लिये आखिरी मैच नहीं खेल सका था लेकिन वहां उस मैच के लिये टीम के चयन की रणनीति अलग थी। उसने आखिर से पहले वाला मैच खेला था।”
(एजेंसी)
