Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL में धमाल मचाने के बाद टी20 वर्ल्ड कप में दिखेंगे जैक फ्रेसर मैकगुर्क और मैथ्यू शॉर्ट, ऑस्ट्रेलिया के रिजर्व खिलाड़ी के रूप में होंगे शामिल

ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेसर मैकगुर्क और मैथ्यू शॉर्ट एक जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया के रिजर्व खिलाड़ी होंगे।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 20, 2024 | 02:55 PM

जेक फ्रेजर मैकगर्क और मैथ्यू शॉर्ट (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: आक्रामक बल्लेबाज जैक फ्रेसर मैकगुर्क और मैथ्यू शॉर्ट एक जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये आस्ट्रेलिया के रिजर्व खिलाड़ी होंगे। बाईस वर्ष के मैकगुर्क ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिये शानदार प्रदर्शन किया है।

अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं कर सके मैकगुर्क को टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली है क्योंकि आस्ट्रेलिया के पास शीर्ष तीन स्थानों के लिये डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श पहले से हैं। बल्लेबाजी हरफनमौला शॉर्ट ने आस्ट्रेलिया के लिये पिछले 14 में से नौ टी20 मैच खेले हैं। इनमें से पांच में उन्होंने पारी का आगाज किया और पिछले दो सत्र में वह बिग बैश लीग भी खेल चुके हैं।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, ‘‘आस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने सुझाव दिया था कि विश्व कप में एक रिजर्व साथ लेकर जायेंगे लेकिन अब वे शॉर्ट के साथ फ्रेसर मैकगुर्क को भी ले जा रहे हैं।” आस्ट्रेलियाई टीम बृहस्पतिवार को वेस्टइंडीज रवाना होगी।

सम्बंधित ख़बरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया के वो चार बल्लेबाज जो टी20 मैच में लगा चुके हैं शतक, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय

T20 World Cup की जीत के पूरे हुए एक साल, रोहित शर्मा ने इस पल को ऐसा किया याद

जब दूसरी बार टीम इंडिया टी20 में बनी थी वर्ल्ड चैंपियन, कहानी 29 जून की…

विश्व विजेता टीम को मिला नायाब तोहफा, टीम इंडिया को मिली शानदार डायमंड रिंग, जानिए कितनी है कीमत

उसे त्रिनिदाद में 28 और 30 मई को नामीबिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलने हैं। हेड, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल प्लेआफ खेलने के बाद टीम से जुड़ेंगे। आस्ट्रेलिया को पांच जून को बारबाडोस में ओमान के खिलाफ पहला मैच खेलना है।

(एजेंसी)

T20 world cup 2024 australia reserve player jake fraser mcgurk and matthew short

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2024 | 02:55 PM

Topics:  

  • Matthew Short
  • T20 World Cup 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.