Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑस्ट्रेलिया से टी-20 में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Nov 15, 2021 | 01:22 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

दुबई: पिछले छह साल में आईसीसी (ICC) (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टूर्नामेंटों के फाइनल में तीसरी बार हार झेलने वाले न्यूजीलैंड (New Zealand) के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने रविवार को टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में ऑस्ट्रेलिया (Australia Wins T20 World Cup 2021 Trophy) से शिकस्त झेलने के बाद कहा कि यह थोड़ा निराशाजनक है लेकिन आपको कभी सफलता मिलती है तो कभी असफलता। एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में 2015 में ऑस्ट्रेलिया और 2019 में इंग्लैंड से हारने के बाद विश्व टेस्ट चैम्पियन टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में आरोन फिंच की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को पटखनी नहीं दे सकी। 

मैच को आठ विकेट से गंवाने के बाद विलियमसन ने कहा, ‘‘जब आप खेलते है तो कभी जीतते हैं और कभी हारते हैं। ये ऐसी चीजें हैं जो किसी भी दिन हो सकती हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह से लक्ष्य पीछा किया, उसका श्रेय उन्हें मिलना चाहिये।  उन्होंने हमें कोई भी मौका नहीं दिया। यह हमारा दिन नहीं था। हमने हालांकि जैसा प्रदर्शन किया उस पर हमें गर्व है।” उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं, अगर आप हमारे पूरे अभियान को देखें, जैसे हम आकलन करते है, तो हमें अपने खेलने के तरीके और प्रदर्शन पर बहुत गर्व है। जब आप फाइनल में पहुंचते हैं और कुछ भी हो सकता है।”

विलियमसन ने कहा कि उनके लिए 2019 विश्व कप फाइनल में हार का सामना करना अधिक निराशाजनक था। उन्होंने कहा, ‘‘आप ने 2019 के फाइनल की बात की, अगर आपके पास समय हो तो उस पर अधिक चर्चा की जा सकती है।” विलियमसन ने पिछले छह साल में आईसीसी प्रतियोगिताओं के छह फाइनल खेलने वाली अपनी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘ आपकी बोली गयी बातों में बहुत सारी सकारात्मक हमारे लिए चीजें हैं। हम अब भी खुद में सुधार करने और एक टीम के रूप में विकसित होने का प्रयास कर रहे हैं। आप इन प्रतियोगिताओं को जीतना चाहते हैं। आप सफलता चाहते हैं, और दूसरी टीमें भी ऐसा ही चाहती हैं।” (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

कुमार संगकारा पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, बेटे को क्रिकेटर बनाने में निभाई थी अहम भूमिका

T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल के लिए मैच ऑफिशियल घोषित, भारत के इस अंपायर को बड़ी जिम्मेदारी

‘गोली तो चालैगी…’, पहले मैदान पर अंपायरिंग, अब वीडियो में दिखा दबंग अंदाज, अनिल चौधरी का ये स्टाइल हुआ वायरल

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बारिश आई तो क्या होगा? जानिए ICC के नियम और रिजर्व डे का पूरा गणित

T20 world cup 2021 new zealand captain kane williamson broke his silence after the t20 defeat to australia said this

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2021 | 01:22 PM

Topics:  

  • Cricket
  • ICC
  • ICC T20 World Cup
  • Kane Williamson
  • Sports

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.