इगा स्वियातेक ने पहली बार जीता विंबलडन का खिताब, लगातार 8वीं बार मिली नई चैंपियन
इगा स्वियाटेक ने अमांडा अनिसिमोवा को हराकर ऑल इंग्लैंड क्लब में अपना पहला खिताब जीता। शनिवार को सेंटर कोर्ट पर महिला एकल फाइनल में स्वियाटेक ने केवल 57 मिनट में 6-0, 6-0 से जीत हासिल की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
इगा स्वियातेक (फोटो-सोशल मीडिया)
लंदन: पोलैंड की स्टार टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने शनिवार 12 जुलाई को विंबलडन का महिला एकल खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में अमेरिका की अमांडा अनीसिमोवा को मात्र 57 मिनट में 6-0, 6-0 से हराया। यह टेनिस के ओपन एरा (1968 के बाद) में पहली बार हुआ है जब किसी विंबलडन फाइनल में कोई खिलाड़ी एक भी गेम नहीं जीत पाया हो। ऐसा महिला एवं पुरुष दोनों में हुआ है। यह 114 वर्षों में टूर्नामेंट का पहला महिला फाइनल था जिसमें प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी एक भी गेम नहीं जीत सकी।
फाइनल मैच में स्वियातेक ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले सेट में उन्होंने अनीसिमोवा की सर्विस तोड़ते हुए मात्र 25 मिनट में 6-0 से सेट अपने नाम कर लिया। अनीसिमोवा पूरी तरह दबाव में नजर आईं और उन्होंने पहले सेट में 14 अनफोर्स्ड एरर (गलतियां) कीं, जबकि स्वियातेक ने सिर्फ दो ही गलतियां की।
दो सेट में स्वियातेक बनीं चैंपियन
दूसरे सेट में भी कहानी नहीं बदली। स्वियातेक ने एक बार फिर तेज शुरुआत की और फिर से 5-0 की बढ़त बना ली। उन्होंने आखिरी गेम भी आसानी से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। केवल 57 मिनट में 13वीं वरीयता प्राप्त 23 वर्षीय अनिसिमोवा को 6-0, 6-0 से हराकर अपना छठा ग्रैंडस्लैम जीता। उन्होंने आखिरकार ग्रासकोर्ट पर अपनी पहली ट्रॉफी जीत ली। इस तरह विंबलडन को लगातार आठवीं बार पहली महिला चैंपियन मिली।
सम्बंधित ख़बरें
Ancy Sojan Record: एंसी सोजन ने रचा इतिहास, लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
"I never really expected this one" 🥹 Iga Swiatek says a special thanks to her team after becoming Poland's first #Wimbledon singles Champion ✨#Wimbledon pic.twitter.com/dI6HHRwhFP — Wimbledon (@Wimbledon) July 12, 2025
यह स्वियातेक के करियर का पहला विंबलडन खिताब है और उनकी पहली ग्रास कोर्ट पर ग्रैंड स्लैम जीत भी। इससे पहले वह चार बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकी थीं। तीन बार फ्रेंच ओपन और एक बार यूएस ओपन। इस खिताब के साथ अब उन्होंने तीनों सतहों (क्ले, हार्ड और ग्रास) पर ग्रैंड स्लैम जीतने का कारनामा कर लिया है।
यह भी पढ़ें: लिवरपूल ने डियोगो जोटा को खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि, जर्सी को किया रिटायर
जीत के बाद भावुक स्वियातेक ने कहा कि यह सपना था जो आज सच हुआ। विंबलडन जीतना मेरे करियर का सबसे खास पल है। दूसरी ओर, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रही अनीसिमोवा के लिए यह मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा, लेकिन उन्होंने हार के बाद भी स्वियातेक की तारीफ करते हुए कहा कि इगा को इस जीत के लिए बधाई, उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ स्वियातेक ने न केवल एक नया अध्याय लिखा, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि वह आज के दौर की सबसे दमदार महिला टेनिस खिलाड़ी हैं।
