Wimbledon 2025 में बड़ा उलटफेर, आर्याना सबालेंका को अमांडा से मिली करारी शिकस्त

विंबलडन 2025 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। वर्ल्ड नंबर-1 महिला खिलाड़ी आर्याना सबालेंका को सेमीफाइनल मुकाबले में अमांडा अनिसिमोवा ने 6-4, 4-6, 6-4 फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
Wimbledon 2025 में बड़ा हेरफेर, आर्याना सबालेंका को अमांडा से मिली करारी शिकस्त
अमांडा अनिसिमोवा और आर्याना सबालेंका
Published on: 
Updated on: 

इस बार के विंबलडन 2025 में बड़ा हेरफेर देखने को मिला है। ऐसा महिला सिंगल्स के अहम मुकाबले में हुआ है। बात आर्याना सबालेंका की है। उन्हें अमांडा अनिसिमोवा ने हराकर महिला सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस खिलाड़ी के ये टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत साबित हुई। अमांडा ने वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी के खिलाफ दमदार खेल का प्रदर्शन किया।

उन्होंने ये मुकाबला 6-4, 4-6, 6-4 के अंतर के साथ अपने नाम किया। इस मुकाबले में सबालेंका कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। इसके साथ ही तेरहवीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा ने विंबलडन 2025 में बड़ा उलटफेर करते हुए अपने करियर में पहली ग्रैंड स्लैम के फाइनल का टिकट काटा।

चौथे मैच प्वाइंट पर फोरहैंड विनर के साथ दो घंटे 36 मिनट के मुकाबले को समाप्त करने के बाद अनिसिमोवा ने कहा कि यह अभी वास्तविक नहीं लग रहा है। मुझे नहीं पता कि मैंने यह जीत कैसे हासिल की। अब ट्रॉफी के लिए शनिवार को उनका सामना इगा स्वियातेक से होगा। इगा ने दूसरे सेमीफाइनल में और बेलिंडा बेनसिच को शिकस्त दी।

इन दोनों खिलाड़ियों के बीच का ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जो कि कुल 2 घंटे 36 मिनट तक चला। वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी को हराने के बाद अमांडा की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने मुकाबले के बाद कहा कि यह अभी सच लग रहा है। मुझे नहीं पता कि मैंने ये जीते कैसे हासिल की। अब अमांडा का सामना फाइनल मैच में इगा स्वियातेक से होगा। ये मैच रविवार को खेला जाएगा। बता दें कि इगा ने दूसरे सेमीफाइनल में बेलिंडा बेनसिच को शिकस्त देकर विंबलडन 2025 के फाइनल में जगह बनाई है।

कुल मिलाकर विंबलडन को लगातार 8वीं बार नहीं महिला चैंपियन मिलने जा रही है। इससे पहले अक्टूबर आर्याना सबालेंका इगा स्वियातेक को हराकर लिस्ट की टॉप में पहुंची थी। लेकिन ये मुकाबला सबालेंका के लिए काफी महत्वपूर्ण था। अगर वो जीत दर्ज कर लेते तो सेरेना विलियम्स के बाद लगातार चार ग्रेंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाली महिला खिलाड़ी बन जाती।

दूसरी तरफ अमांडा अनिसिमोवा के लिए ये बड़ी जीत साबित हुई। इससे पहले वो बर्नआउट के कारण एक साल पहले टेनिस से ब्रेक ले चुकी थी। अमेरिका के न्यू जर्सी की ये खिलाड़ी 17 साल की उम्र में 2019 फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में हार चुकी थी। जिसके बाद साल 2023 में उन्होंने मानसिक स्वास्थय का हवाला देते हुए टेनिस से ब्रेक लिया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com