लिवरपूल ने डियोगो जोटा को खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि, जर्सी को किया रिटायर

लिवरपूल के फुटबॉल खिलाड़ी डियोगो जोटा की जर्सी नंबर-20 को रिटायर कर दिया है। अब इस जर्सी में कोई भी खिलाड़ी खेलते नहीं दिखेगा। डियोगो जोटा की मौत कार एक्सीडेंट में हुई।
लिवरपूल ने डियोगो जोटा को खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि, जर्सी को किया रिटायर
डियोगो जोटा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

लिवरपूल: लिवरपूल के स्टार खिलाड़ी डियोगो जोटा का कुछ दिन पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गया। यह हादसा 3 जुलाई को हुआ था। अब कुछ दिनों बाद लिवरपूल ने डियोगो जोटो को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके जर्सी नंबर को रिटायर कर दिया है। लिवरपूल ने डियोगो जोटा के सम्मान में सभी स्तरों पर 'जर्सी नंबर 20' को रिटायर करने का ऐलान किया है।

प्रीमियर लीग चैंपियन ने बयान में कहा कि इस जर्सी नंबर को उन्होंने गर्व के साथ पहनकर हमें अनगिनत जीत दिलाईं। डियोगो जोटा हमेशा लिवरपूल फुटबॉल क्लब के 'नंबर 20' रहेंगे। यह कदम न केवल बीते पांच वर्षों में रेड्स की मैदान पर सफलताओं में पुर्तगाल के हमारे इस खिलाड़ी के अथाह योगदान को दर्शाता है, बल्कि साथियों, सहकर्मियों और समर्थकों पर उनके गहरे प्रभाव को भी साबित करता है।

स्पेन के जमोरा प्रांत में हुए कार हादसे में जोटा के साथ उनके भाई आंद्रे सिल्वा भी अपनी जान गंवा बैठे थे। स्पेनिश पुलिस के अनुसार, तेज गति से गाड़ी चलाते समय जोटा की कार सड़क से उतर गई और टायर फटने के बाद गाड़ी में आग लग गई।

एफएसजी फुटबॉल के सीईओ ने क्या कहा?

एफएसजी फुटबॉल के सीईओ माइकल एडवर्ड्स ने कहा कि एक क्लब के रूप में हम सभी अपने समर्थकों की भावनाओं से अच्छी तरह वाकिफ थे। हमने भी बिल्कुल वैसा ही महसूस किया। हमारे लिए यह बेहद जरूरी था कि हम इस फैसले में डियोगो की पत्नी रूट और उनके परिवार को शामिल करें। यह सुनिश्चित करें कि उन्हें हमारे इस कदम के बारे में सबसे पहले पता हो। मेरा मानना है कि लिवरपूल फुटबॉल क्लब के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी खिलाड़ी को ऐसा सम्मान दिया गया। यह एक अनोखे और अद्भुत खिलाड़ी को एक अनूठी श्रद्धांजलि है।

यह भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि इस जर्सी नंबर को रिटायर करके, हम इसे हमेशा के लिए कभी न भुलाया जा सकने वाला बना रहे हैं। डियोगो साल 2020 में हमारे साथ जुड़े, उन्होंने सम्मान, प्रतिष्ठा और स्नेह के साथ 'जर्सी नंबर 20' पहनी। जहां तक लिवरपूल फुटबॉल क्लब का सवाल है, वह हमेशा हमारे '20 नंबर' के खिलाड़ी रहेंगे।

लिवरपूल और पुर्तगाल के मुख्य खिलाड़ी थे

डियोगो जोटा पुर्तगाल और लिवरपूल दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे। साल 2020 में प्रीमियर लीग की टीम वॉल्व्स से क्लब में शामिल होने के बाद से उन्होंने प्रीमियर लीग, एफए कप और दो ईएफएल कप सहित प्रमुख ट्रॉफियां जीतने में अहम भूमिका निभाईं। डियोगो जोटा ने पुर्तगाल की ओर से 49 मैच खेलते हुए 14 गोल किए। वह उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2019 और 2025 में यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जीता। इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने कुछ हफ्ते पहले ही अपने साथियों के साथ नेशंस लीग खिताब जीतने का जश्न मनाया था। (आईएएनएस)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com