…सभी को चुप करा दिया, सुनिल गावस्कर ने धोनी के लिए क्यों कह दी ये बड़ी बात
धोनी के लिए आईपीएल 2025 से पहले ये अटकलें लगाई जा रही थी कि वो इस सीजन में नहीं खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब इसी बात को लेकर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनिल गावस्कर ने बयान दिया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सुनिल गावस्कर और महेंद्र सिंह धोनी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच तीसरा मुकाबला चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इन दोनों टीमों का ये पहला मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। ये दोनों ही टीमें आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक हैं। ये दोनों ही टीमें पांच-पांच बार आईपीएल को खिताब अपने नाम कर चुकी है। इस हिसाब से इस सीजन के पहले मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।
इस मैच में धोनी पर सबकी नजर रहने वाली है। वैसे भी चेन्नई में धोनी का जलवा ही कुछ अलग होता है। वहां पर उन्होंने हजारों फैंस मैदान पर आते हैं। दूसरी तरफ इस सीजन से पहले धोनी के खेलने को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। कुछ लोगों का मानना था कि वो इस सीजन के आईपीएल नहीं खेल पाएंगे। आखिरकार ऐसा नहीं हुआ और इस सीजन भी चेन्नई के टीम और फैंस के क्रिकेट मैदान पर दिखाई देंगे।
धोनी के ना खेलने वाले बयानों पर अब पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनिल गावस्कर का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है धोनी ने अपने खेल से सबको चुप करा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
76 साल के हुए सुनील गावस्कर, तस्वीरों में देखिए ‘लिटिल मास्टर’ के शानदार करियर की 8 यादगार झलकियां
Sunil Gavaskar 76th Birthday: जानिए ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर के जीवन के अनसुने किस्से और बड़े रिकॉर्ड
धोनी ने अपने प्रदर्शन से दिया सबको जवाब- सुनिल गावस्कर
धोनी पर बात करते हुए सुनिल गावस्कर ने जियो हॉटस्टार में कहा कि, ‘हम धोनी पर दबाव क्यों डालें? जब भी लोगों ने उनकी क्षमता पर संदेह किय, उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन से जवाब दिया है। इस उम्र में भी वह नेट्स में छक्के लगा रहे हैं। उनके लिए उम्र महज एक नंबर है।’ गौरतलब है कि धोनी इस साल 44 साल के हो जाएंगे। आईपीएल 2024 धोनी के लिए उनका 18वां सीजन होगा। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वो 16 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं। हांलाकि पिछले दो साल से वो कप्तानी नहीं कर रहे हैं।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में चौथे स्थान पर हैं। धोनी से आगे क्रिस गेल (357) रोहित शर्मा (280) और विराट कोहली (272) ही धोनी से इस सूची में आगे हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल के खिताब को जीता है। धोनी ने इस टीम के लिए काफी कप्तानी की है। लेकिन पिछले साल से धोनी अनकैप प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं।
