Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रोहित शर्मा के आरोपों को स्टार स्पोर्ट्स ने किया खारिज, कहा- नहीं किया निजी बातचीत का प्रसारण

इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने सोमवार को रोहित शर्मा से जुड़ी किसी निजी बातचीत के ऑडियो का प्रसारण करने से इनकार किया।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 20, 2024 | 06:00 PM

रोहित शर्मा (सौजन्यः PTI)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने सोमवार को रोहित शर्मा से जुड़ी किसी निजी बातचीत के ऑडियो का प्रसारण करने से इनकार किया। भारतीय कप्तान ने चैनल पर रिकॉर्डिंग रोकने के आग्रह के बावजूद उनकी निजता के ‘उल्लंघन’ का आरोप लगाया है।

रोहित शर्मा को एक आईपीएल मैच के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के अभिषेक नायर से बातचीत करने के दौरान उनकी रिकॉर्डिंग करते हुए प्रसारक को ऑडियो बंद करने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है। रविवार को उन्होंने चैनल पर निजी बातचीत का प्रसारण करने का आरोप लगाया। चैनल ने हालांकि बयान में आरोपों से इनकार किया है।

चैनल ने कहा, ‘‘वानखेड़े स्टेडियम में 16 मई को ट्रेनिंग सत्र के दौरान ली गई इस क्लिप में, जिसके लिए स्टार स्पोर्ट्स के पास आधिकारिक अनुमति थी, सीनियर खिलाड़ी को मैदान पर अपने दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया। इस बातचीत का कोई ऑडियो रिकॉर्ड या प्रसारित नहीं किया गया”

सम्बंधित ख़बरें

T20 WC Final: भारत के चैंपियन कप्तान सूर्या ने रचा इतिहास, तोड़ा रोहित शर्मा और सरफराज अहमद का रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, कपिल देव-धोनी और रोहित शर्मा के साथ खास क्लब में हुए शामिल

IPL 2026: कन्फर्म हुई टूर्नामेंट की डेट, जानिए कब से शुरू होगा क्रिकेट का धूम-धड़ाका

IND vs ENG: वानखेड़े में संजू सैमसन ने दिखाया रौद्र रूप, तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, विराट की कर ली बराबरी

उन्होंने कहा, ‘‘क्लिप में केवल सीनियर खिलाड़ी को अपनी बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड नहीं करने का अनुरोध करते हुए दिखाया गया था जिसे स्टार स्पोर्ट्स के मैच से पूर्व की तैयारियों के सीधे प्रसारण में दिखाया गया और इसके अलावा इसकी कोई संपादकीय प्रासंगिकता नहीं थी।”

इस बातचीत के ऑडियो को नाइट राइडर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया जिसके बाद मुंबई इंडियन्स के साथ रोहित के भविष्य को लेकर अटकलें लगने लगी। विवाद के बाद नाइट राइडर्स ने इसे हटा दिया।

रोहित ने रविवार को कहा, ‘‘एक्सक्लूसिव सामग्री पाने की जरूरत और केवल व्यूज तथा जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित करने से एक दिन प्रशंसकों, क्रिकेटरों और क्रिकेट के बीच का विश्वास टूट जाएगा। बेहतर समझ की जीत होनी चाहिए।” चैनल ने कहा कि वह खिलाड़ियों की निजता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

चैनल ने कहा, ‘‘प्रशंसकों को जोड़ने, कड़े खेल और तैयारियों के लम्हों के दौरान खिलाड़ियों की निजता का सम्मान करना इस नीति के मूल में है जिसके लिए प्रसारक प्रतिबद्ध है।”

(एजेंसी)

Star sports replies on the rohit sharma privacy breach allegation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2024 | 06:00 PM

Topics:  

  • IPL 2024
  • Rohit Sharma
  • Star Sports

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.