Asia Cup को लेकर खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, पाकिस्तान को भारत में खेलने की…
हॉकी एशिया कप में पाकिस्तान की टीम को भारत में भाग लेने की मंजूरी मिल गई है। यह टूर्नामेंट बिहार के राजगीर में खेला जाएगा। जहां 8 टीमों का आमना-सामना होगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत और पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: हॉकी एशिया कप की मेजबानी भारत को सौंपी गई है। यह टूर्नामेंट बिहार के राजगीर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें 8 टीमें भाग लेगी। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम भी हिस्सा लेगी। खेल मंत्रालय ने यह साफ कर दिया है कि भारत कई देशों की भागीदारी वाले टूर्नामेंट में पाकिस्तान से मुकाबला करेगा।
खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की हॉकी टीम को अगले महीने भारत में होने वाले एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के कारण भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया था। ऑपरेशन सिदूंर के बाद दोनों देशों में गहमा-गहमी ज्यादा बढ़ गई। जिसके बाद कई खेलों पर भी रोक लग गया था। हालांकि, बाद में दोनों देशों का जनजीवन सामान्य हो गया है।
कई देशों वाला टूर्नामेंट में खेलेगा भारत-पाकिस्तान
खेल मंत्रालय एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि हम बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में किसी भी टीम की भागीदारी के खिलाफ नहीं हैं। हालांकि द्विपक्षीय प्रतियोगिताओं के मामले में अलग दृष्टिकोण अपनाया जाता है। पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर कुछ संदेह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के कारण उत्पन्न हुए थे, लेकिन अब यह स्पष्ट है कि उन्हें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाएगी। खेल मंत्रालय के सूत्रों ने यह भी संकेत दिया कि नवंबर-दिसंबर में आयोजित होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम को भारत में खेलने की अनुमति दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
फीफा वर्ल्ड कप में मिकेल मेरिनो ने रचा ऐसा इतिहास, दुनिया का कोई खिलाड़ी आज तक नहीं कर पाया ये कारनामा
Animesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
IND vs ENG 5th T20: सिर्फ जीत नहीं, नंबर-1 की बादशाहत भी दांव पर; जानिए पिच और मौसम का पूरा हाल
कार हादसे में 28 साल के फुटबॉलर डियोगो जोटा की मौत, 10 दिन पहले हुई थी शादी
वर्ल्ड कप के नजरिए से भी है यह टूर्नामेंट खास
हॉकी एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से 7 सितंबर तक होगा। इसमें मेजबान भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन, मलेशिया, ओमान और चीनी ताइपै को भाग लेना है। इस बार के एशिया कप का महत्व ज्यादा इसलिए भी है कि एशिया कप का खिताब जीतने वाली टीम सीधे हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। यह 2026 एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए एक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट भी है। वर्ल्ड कप का आयोजन बेल्जियम और नीदरलैंड में किया जाएगा।
