मनु भाकर ने भारत को दिलाए दो ओलंपिक मेडल, अब जमकर हो रही पैसों की बरसात
मनु भाकर ने हाल ही में खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की, जहां उन्होंने मनु को प्राइज मनी देकर सम्मानित किया। खेल मंत्री के तरफ से मनु को 30 लाख रुपए का चेक दिया गया है।
- Written By: मृणाल पाठक
मनसुख मंडाविया और मनु भाकर (सौजन्यः एक्स)
नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के झोली में अब तक तीन पदक आए हैं। यह तीनों पदक कांस्य हैं और निशानेबाजी में हासिल हुए हैं। इनमें से दो पदक युवा शूटर मनु भाकर ने जीता है, जिसके बाद उनकी वतन वापसी हो गई है। ऐसे में अब उन्हें सम्मानित करने के लिए खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने प्राइज मनी दी है।
दरअसल, मनु भाकर ने हाल ही में खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की, जहां उन्होंने मनु को प्राइज मनी देकर सम्मानित किया। खेल मंत्री के तरफ से मनु को 30 लाख रुपए का चेक दिया गया है। खुद मनु भाकर और खेल मंत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।
मनु भाकर का ट्वीट
It was an honour to meet the Hon’ble Minister of Youth Affairs and Sports, Dr. Mansukh Mandaviya today and personally thank him for his support and encouragement. With his continued efforts, the nation’s sportspersons can reach even greater heights! 🇮🇳🙏#Cheer4Bharat #Paris2024… https://t.co/1cC3w4w4T0 pic.twitter.com/uR29jCGlZp — Manu Bhaker🇮🇳 (@realmanubhaker) August 8, 2024
सम्बंधित ख़बरें
पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें
IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम
ISSF World Cup में सुरुचि सिंह ने लहराया भारत का परचम, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को हराकर जीता सोना
पेरिस ओलंपिक के बाद रैंप पर दिखा मनु भाकर का जलवा, खूबसूरती और अदाओं के दीवाने हुए फैंस- देखें वीडियो
खेल मंत्री मनसुख मांडविया का ट्वीट
#ParisOlympics2024 में दो कांस्य पदक जीत कर स्वदेश लौटीं देश की बेटी @realmanubhaker से आज मिलकर उन्हें इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।
मनु भाकर की यह सफलता भारतीय खेल जगत के करोड़ों युवाओं को प्रेरित करेगी। पूरे देश को उन पर गर्व है। pic.twitter.com/U09VAVXTQd — Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 8, 2024
जानकारी के लिए बता दें कि मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता था। उसके बाद 10 मीटर एयर पिस्टल मिस्क्ड टीम इवेंट में भी उन्होंने कांस्य जीता।
वहीं इससे पहले बुधवार सुबह दो मेडल जीत चुकीं मनु भाकर का दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जहां मनु ने कहा कि जिस तरह से एयरपोर्ट और होटल में मेरा स्वागत किया गया, उससे काफी अच्छा लग रहा है। मुझे बेहद खुशी है कि देश की जनता मेरा इस तरह समर्थन कर रही है।
यह भी पढ़ें- मीराबाई चानू आखिर क्यों मेडल जीतने से चूकीं? जानें उन्हीं की जुबानी
बता दें कि बुधवार यानी 7 अगस्त की शाम को ओलंपिक पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने दिल्ली स्थित कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। सोनिया गांधी से मनु की मुलाकात कुछ देर तक चली। इसके बाद वह वहां से निकल गईं। दोनों की मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है।
