भारत सरकार ने खोला उपहार का पिटारा, पेरिस पैरालंपिक में पदकवीरों पर होगी पैसों की बरसात
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल में संपन्न पेरिस पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए मंगलवार को नकद पुरस्कार की घोषणा की है। जिसमें स्वर्ण पदक विजेताओं को 75 लाख, रजत पदक विजेताओं को 50 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 30 लाख रुपये दिए जाएंगे।
- Written By: मृणाल पाठक
पेरिस पैरालंपिक भारतीय पदक विजेता (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पेरिस पैरालंपिक का समापन 8 अगस्त हो गया है। इस बार भारत ने पैरालंपिक में इतिहास रचते हुए 29 मेडल जीते। जिसमें 7 गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। ऐसे में अब भारत के खेल मंत्रालय की तरफ से पैरालंपिक के पदकवीरों को इनाम मिलने वाला है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पदकवीरों को धनराशि देने का ऐलान किया है।
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल में संपन्न पेरिस पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए मंगलवार को नकद पुरस्कार की घोषणा की ,जिसमें स्वर्ण पदक विजेताओं को 75 लाख, रजत पदक विजेताओं को 50 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 30 लाख रुपये दिए जाएंगे।
तीरंदाज शीतल देवी की तरह मिश्रित टीम स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 22.5 लाख रुपये मिलेंगे। यहां पदक विजेताओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित भव्य समारोह में खेल मंत्री ने यह घोषणा की। मांडविया ने 2028 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक में अधिक पदक जीतने के लिए पैरा खिलाड़ियों को पूर्ण समर्थन और सुविधाएं देने का भी वादा किया।
सम्बंधित ख़बरें
खाते से उड़ गए पैसे? घबराइए नहीं, ChatGPT से ऐसे पहचानें फेक मैसेज और बचाएं अपनी कमाई
Aaj Ka Rashifal 21 April: वृषभ वालों की होगी बड़ी जीत, कर्क राशि पर आर्थिक संकट? जानें अपनी किस्मत का हाल!
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
अहमदाबाद में तिलक का शतक और अश्वनी के 4 विकेट, GT 100 रन पर हो गई ढेर, मुंबई ने 99 रनों से दर्ज की बड़ी जीत
यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी के सेकेंड राउंड में होगी रिंकू सिंह की एंट्री, इस वजह से मिली जगह
उन्होंने कहा, ‘‘देश पैरालंपिक और पैरा खेलों में आगे बढ़ रहा है। 2016 में 4 पदकों से, भारत ने तोक्यो में 19 पदक, पेरिस में 29 पदक जीते और 18वें स्थान पर रहा।” मांडविया ने कहा, ‘‘हम अपने सभी पैरा खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं प्रदान करेंगे ताकि हम 2028 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक में और अधिक पदक तथा स्वर्ण पदक जीत सकें।”
भारत ने पेरिस पैरालंपिक में अपने ऐतिहासिक अभियान का समापन 29 पदकों के साथ किया जिसमें सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं जो प्रतियोगिता के इतिहास में देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ पैरालंपिक खेलों के इतिहास में 50 पदकों का आंकड़ा भी पार कर लिया।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में सरफराज खान को नहीं मिलेगा मौका, बीसीसीआई ने दिए संकेत
पैरालंपिक पदक विजेताओं का मंगलवार को यहां स्वदेश वापस लौटने पर सैकड़ों प्रशंसकों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ जोरदार स्वागत किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
