Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Shubman Gill: टीम इंडिया के ‘प्रिंस’ की दहाड़, कोहली-तेंदुलकर को पछाड़ दिखाई अपनी बादशाहत

Shubman Gill: भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने गुरुवार को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच के दौरान अपना लगातार दूसरा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया ।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Feb 20, 2025 | 10:10 PM

शुभमन गिल (सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ दिया है। उन्होंने 125 गेंद पर शतक पूरा किया। यह उनका लगातार दूसरा और वनडे फॉर्मेट में 8वां शतक है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फेल होने के बाद ये खिलाड़ी अलग रंग में नजर आया है। सफेद बॉल के फॉर्मेट में गिल नेक्स्ट लेवल के खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वो प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। इस खिलाड़ी ने 3 पारियों में सबसे ज्यादा 279 रन बनाए थे।

उन्होंने तीनों ही मैचों में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया था। अहमदाबाद वनडे में तो इस खिलाड़ी के बल्ले से शतक निकला। इस पारी के दम पर ही वो दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बने। अब एक बार फिर उन्होंने शतक जड़कर अपनी बादशाहत दिखाई है।

Shubman Gill kicks off his #ChampionsTrophy campaign with a bang 💥#BANvIND ✍️: https://t.co/zafQJUBu9o pic.twitter.com/iw0weSBilG — ICC (@ICC) February 20, 2025

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup Super-8: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत इन खिलाड़ियों के साथ उतरा मैदान में; देखें प्लेइंग-11

T20 WC 2026: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच? जानें सुपर-8 में सूर्या की जरूरत

T20 World Cup: सुपर-8 में होगा मोर्कल बंधुओं की जंग, भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले से पहले वीडियो हुआ वायरल

IND vs SA: भारत का पहला सुपर-8 मुकाबला, अहमदाबाद में बारिश बनेगी विलेन, जानें क्या कहता है मौसम का मिजाज?

सूझबूझ भरी पार्टी

यह गिल का लगातार चौथा अर्धशतक या उससे ज़्यादा का स्कोर भी था। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ़ घरेलू मैदान पर तीन मैचों की सीरीज़ में 87, 60 और 112 रन बनाए थे।

25 वर्षीय गिल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर 69 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। भारत के विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के विकेट जल्दी-जल्दी खोने के बाद, पांचवें विकेट के लिए केएल राहुल के साथ गिल की साझेदारी महत्वपूर्ण रही।

जड़ा शानदार छक्का

उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक ऐसा छक्का लगाया, जिसके देखकर कप्तान रोहित शर्मा भी हैरान रह गए। शुभमन गिल ने इस समय दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज हैं, उन्होंने इस मामले में बाबर आजम को पीछे छोड़ा है। ऐसे में वह कैसे नवंर वन बने इसका सबूत चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में देखने को मिला है। शुभमन गिल इस मैच में अपने एक शॉट की वजह से सुर्खियों में छा गए। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा छक्का लगाया जो चर्चा का विषय बन गया।

भारत ने जीता मुकाबला

भारत ने 46.3 ओवर में 4 विकेट पर 231 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। शुभमन गिल 129 गेंद में 101 रन बनाकर नाबाद रहे। केएल राहुल ने 47 गेंद में 41 रन की नाबाद पारी खेली। केएल राहुल ने तंजीम हसन की गेंद पर करारा छक्का लगाकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी है। उन्होंने शॉर्टपिच गेंद को फैंस के बीच पहुंचाकर मैच खत्म किया।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बनाए ये रिकॉर्ड

भारत के लिए सबसे कम पारियों में आठ वनडे शतक

51 शुभमन गिल
57 शिखर धवन
68 विराट कोहली
98 गौतम गंभीर
111 सचिन तेंदुलकर

2010 के बाद से भारत के लिए सबसे धीमे वनडे शतक (गेंदों के हिसाब से)

138 एस तेंदुलकर बनाम बान मीरपुर 2012
128 आर शर्मा बनाम एसए साउथेम्प्टन 2019
125 एम तिवारी बनाम वेस्टइंडीज चेन्नई 2011
125 एस गिल बनाम बान दुबई 2025

Shubman gill smashes second consecutive odi century during icc champions trophy 2025 match against bangladesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2025 | 10:10 PM

Topics:  

  • IND vs BAN
  • Indian Cricket Team
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.