शुभमन गिल और साई सुदर्शन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

RR vs GT: कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने आईपीएल इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये रिकॉर्ड लीग में साझेदारी को लेकर है।

संजय सिंह बिष्ट

Shubman Gill and Sai Sudarshan Create History: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर इंडियन प्रीमियर लीग में साझेदारी के 2500 रन पूरे कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही यह जोड़ी आईपीएल इतिहास में 2500 साझेदारी रन बनाने वाली पहली पूरी तरह भारतीय जोड़ी बन गई है।

कोहली-डिविलियर्स क्लब में हुई एंट्री

गिल और सुदर्शन की जोड़ी अब आईपीएल की सबसे सफल जोड़ियों में शामिल हो गई है। उनसे पहले सिर्फ विराट कोहली-एबी डिविलियर्स और विराट कोहली-क्रिस गोल की जोड़ी ही यह कारनामा कर पाई थी। कोहली और डिविलियर्स ने साथ मिलकर 3123 रन बनाए थे, जबकि कोहली और गेल की जोड़ी के नाम 2787 रन दर्ज हैं।

राजस्थान के खिलाफ हासिल किया मुकाम

गुजरात टाइटंस की इस युवा सलामी जोड़ी ने यह खास उपलब्धि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान के खिलाफ मुकाबले के दौरान हासिल की। दोनों बल्लेबाजों ने पिछले कुछ सीजन में लगातार शानदार बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस को मजबूत शुरुआत दिलाई है।

रियान पराग इंजरी के कारण बाहर

राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान रियान पराग इंजरी की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। रियान के स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में शिमरोन हेटमायर की एंट्री हुई है। टॉस जीतने के बाद कप्तान यशस्वी ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि विकेट काफी अच्छा है। पराग की हैमस्ट्रिंग खिंच गई है, वह जल्द ही वापस आ जाएंगे। पराग की जगह पर हेटमायर आए हैं। आएगा।”

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा और यशराज पुंजा।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक