-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Shivam Dubey In Team India Due To Ms Dhoni 3 Advices
धोनी की इन 3 Tips से टीम इंडिया में जगह बना पाए हैं शिवम दुबे, रोहित भी रखते हैं ऐसी उम्मीद
- Written By: विजय कुमार तिवारी

नई दिल्ली: ऐसा कहा जाता है कि भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) ने कई खिलाड़ियों को निखारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिलहाल एक और खिलाड़ी लगातार महेंद्र सिंह धोनी की सलाह को मानते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने की ओर अग्रसर है।
शिवम दुबे (Shivam Dubey ) की बैटिंग स्किल को रोहित और महेंद्र सिंह धोनी ने पहचाना और दोनों ने उनको ऊपर बल्लेबाजी करने का मौका दिया, ताकि उन्हें पर्याप्त समय मिल सके और वह अपने बल्लेबाजी को और बेहतर बना सकें। इसकी वजह से उनके अंदर काफी सकारात्मक दिखाई दे रही है। शिवम दुबे का मानना है कि वह इस सीरीज में और बेहतर प्रदर्शन करके टी-20 विश्व कप के लिए अपने दावेदारी मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
बताया जा रहा है की हार्दिक पांड्या की जगह टीम में शामिल किए गए ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20 मैच में 40 गेंद पर नाबाद 60 रनों की पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी की क्षमता के साथ-साथ 9 रन पर एक विकेट हासिल करके गेंदबाजी में भी अपना जौहर दिखाया है। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर पहले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले शिवम दुबे ने इस बात की सराहना की कि वह भारतीय क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धोनी की सलाह पर काम करते हुए टीम इंडिया में वापसी करने में सफल रहे हैं। उनकी कोशिश होगी की टीम इंडिया में अपना स्थान बरकरार रखें।
शिवम दुबे ने कहा कि उनके नजरिए और दृष्टिकोण में बदलाव का एक बड़ा कारण पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगातार वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलने के दौरान वह हमेशा उनकी बल्लेबाजी पर बात किया करते थे और कहा करते थे कि कैसे अलग-अलग परिस्थितियों में निपटने के लिए किस तरह की कला अपने अंदर विकसित करनी चाहिए। साथ ही मैच को अंत तक ले जाने की जिम्मेदारी लेने की कोशिश करनी चाहिए।
शिवम दुबे ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी बल्लेबाजी का मूल्यांकन करते हुए दो-तीन सलाहें दी थीं, जिस पर वह लगातार अमल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी को और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें बतायीं, जिसके चलते उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वह टीम इंडिया में अपना स्थान बनाने में सफल रहे हैं। उनकी कोशिश होगी कि अब तक मिले इस मौके का बेहतरीन फायदा उठाकर वह बेहतरीन ऑलराउंडर के तौर पर प्रदर्शन कर सकें।
Shivam dubey in team india due to ms dhoni 3 advices
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













