ENG vs NZ T20I Series का दूसरा मैच आज इस मैदान में, जानिए इस फॉर्मेट में दोनों देशों के बीच Head To Head आंकड़े और आज की Playing-XI
- Written By: नवभारत डेस्क
-विनय कुमार
इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच 4 मैचों की T20I सीरीज का दूसरा मैच आज 1 सितंबर, शुक्रवार को इंग्लैंड के Emirates Old Trafford, Manchester में रात 10:30 बजे खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को शिकस्त दी और फिलहाल 1-0 की बढ़त पर है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास बताता है कि इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच T20I Cricket में अब तक कुल 24 मैच खेले गए हैं। जिसमें इंग्लैंड ने 15 मुकाबले जीते। वहीं, न्यूज़ीलैंड ने 8 मैचों में जीत दर्ज़ की। 1 मैच बेनतीजा रहा।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
क्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
वैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी
गौरतलब है कि ENG vs NZ T20I Series, 2023 के Riverside Ground, Chester-le-Street के मैदान में 30 अगस्त को खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 139 रन बनाए। जीत के लिए मिले 140 रनों के टारगेट को इंग्लैंड ने 6 ओवर शेष रहते 3 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए और जीत दर्ज़ कर ली।
आइए जानें ENG vs NZ 2nd T20I Match, 2023 की Possible Playing-XI
England की संभावित प्लेइंग इलेवन
Will Jacks, Jonny Bairstow, Dawid Malan, Harry Brook, Liam Livingstone, Moeen Ali, Jos Buttler (Wicket-keeper/Captain), Sam Curran, Adil Rashid, Luke Wood, Brydon Carse.
New Zealand की संभावित प्लेइंग इलेवन
Devon Conway (Wicket-keeper), Finn Allen, Tim Seifert, Mark Chapman, Daryl Mitchell, Glenn Phillips, Mitchell Santner, Tim Southee (Captain), Matt Henry, Lockie Ferguson, Ish Sodhi.
