Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारतीय बैडमिंटन के स्टार खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, दिल का दौरा पड़ने से पिता का हुआ निधन; टूर्नामेंट छोड़कर लौटे

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के पिता आर कासी विश्वनाथम का गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 20, 2025 | 11:51 AM

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को दिलासा देते खिलाड़ी और कोच (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Satwiksairaj Rankireddy’s father passed away: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के पिता आर कासी विश्वनाथम का गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सात्विक इस समय दिल्ली में एक टूर्नामेंट में भाग ले रहे है। हालांकि अब वो टूर्नामेंट को बीच में छोड़कर घर लौट जाएंगे।

सात्विक इस समय 43वें पीएसपीबी अंतर इकाई बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं। उन्हें गुरुवार को प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार मिलना था। उनके पिता को भी इस समारोह में भाग लेना था लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया। उनके पिता सेवानिवृत्त फिजिकल इजुकेशन के शिक्षक थे।

हवाई अड्डे जाते हुए आया हार्ट अटैक

सात्विक के पिता कासी विश्वनाथम अपनी पत्नी रंगमणि और एक करीबी दोस्त के साथ कार में अमलापुरम से राजमुंदरी हवाई अड्डे जा रहे थे। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व सचिव के. सीएच. पुन्नैया चौधरी के अनुसार वो सात्विक को देखने के लिए दिल्ली जा रहे थे, जिन्हें इस सप्ताह के अंत में प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिलने वाला है। परिवार के एक करीबी सूत्र ने कहा कि यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि सात्विक के पिता का आज सुबह निधन हो गया। अमलापुरम का रहने वाला यह 24 वर्षीय खिलाड़ी आज दोपहर आंध्र प्रदेश में स्थित अपने घर के लिए रवाना हो जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

साइना नेहवाल ने कंफर्म किया बैडमिंटन से रिटायरमेंट, एक इंजरी ने खत्म किया करियर, बताया क्यों नहीं की थी घोषणा

India Open 2026 के फाइनल में पहुंची आन से-यौंग, महज 32 मिनट में रत्चानोक इंतानोन को दी मात

Indian Open 2026: पीवी सिंधू बाहर, किदांबी श्रीकांत ने बनाई दूसरी राउंड में जगह

India Open 2026 की शुरुआत 13 जनवरी से, भारतीय खिलाड़ियों के साथ दुनिया के टॉप प्लेयर्स भी लेंगे हिस्सा

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सात्विक और चिराग की जोड़ी ने भारत को दिलाई है कई उपलब्धियां

सात्विक ने चिराग शेट्टी के साथ मजबूत पुरुष युगल जोड़ी बनाई है। इस जोड़ी ने 2022 में एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में तथा 2023 में एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। यह जोड़ी बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल करने और बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 1000 खिताब जीतने वाली एकमात्र भारतीय युगल जोड़ी है।

2023 में बनाया था गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

2023 में सात्विक ने 565 किमी/घंटा की रफ्तार से बैडमिंटन का सबसे तेज़ स्मैश मारा और एक पुरुष खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज़ बैडमिंटन स्मैश का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पिता गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट खोलते हुए दिख रहे थे।

Satwiksairaj rankireddy father died due to heart attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2025 | 11:44 AM

Topics:  

  • Badminton
  • mourning
  • Satwik-Chirag

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.