- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Satwik And Chirag Enter Quarterfinals Of Singapore Open
सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी का जलवा, सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंची ये भारतीय जोड़ी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पीवी सिंधू, एचएस प्रणय और अन्य भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष युगल टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पिछले कुछ समय से फिटनेस की चुनौतियों का सामना कर रही भारतीय जोड़ी ने इस मैच में बेहतरीन खेल दिखाया। हालांकि पीवी सिंधू कुछ मैचों से अपनी लय पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी है। सिंधू को पिछले कुछ टूर्नामेंट में लगातार हार का सामना करना पड़ा है।
उन्होंने दूसरे दौर के मुकाबले में इंडोनेशिया की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी साबर कार्यमन गुटामा और मोह रेजा पहलवी इस्फहानी को कड़ी टक्कर देते हुए 19-21, 21-16, 21-19 से हराया। यह मुकाबला करीब एक घंटा 14 मिनट चला, जिसमें भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में हार के बाद वापसी की। अगले मुकाबले में उनका सामना मलेशिया की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी गोह से फेई और नूर इज्जुद्दीन से होगा।
पीवी सिंधू के लिए अच्छा नहीं रहा ये टूर्नामेंट
वहीं पूर्व विश्व चैंपियन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के लिए यह टूर्नामेंट निराशाजनक साबित हुआ। उन्होंने चीन की पांचवें नंबर की खिलाड़ी चेन यूफेई के खिलाफ 65 मिनट तक चले मुकाबले में 9-21, 21-18, 16-21 से हार का सामना किया और टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। सिंधू ने दूसरे गेम में अपनी पुरानी फॉर्म दिखाई और 19-12 की बढ़त के बाद गेम 21-18 से जीतकर वापसी की, लेकिन तीसरे निर्णायक गेम में चीन की खिलाड़ी ने बेहतर खेल दिखाकर मैच अपने नाम किया।
सम्बंधित ख़बरें
Indonesia Open 2026: पीवी सिंधु और अर्जुन-हरिहरन की धमाकेदार शुरुआत, पहले दौर का मैच जीतकर आगे बढ़े
Singapore Open: पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, तनीषा-ध्रुव ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
सात्विक-चिराग का Thailand Open में कमाल, विरोधियों को धूल चटाकर फाइनल में मारी ग्रैंड एंट्री
भारत के ये खिलाड़ी हो गए हैं बाहर
पुरुष एकल में भी भारत को निराशा मिली जब एचएस प्रणय प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से 16-21, 14-21 से हार गए। महिला युगल में भारतीय जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद को भी दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। वे चीन की जिया यि फान और झांग शु जियान से 8-21, 10-21 से हार गईं। मिश्रित युगल में रोहन कपूर और रूत्विका शिवानी गाडे की जोड़ी भी हारकर बाहर हो गई। उनका मुकाबला हांगकांग की टांग चुन मान और से यिंग सुएत से 21-10, 21-16 से 31 मिनट में हार गया।
Satwik and chirag enter quarterfinals of singapore open
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Praneet More Show: मेल शव के प्राइवेट पार्ट पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, विवाद में लेडी डॉक्टर का वीडियो वायरल
Jun 12, 2026 | 08:44 AMभंडारा में कागजों तक सीमित डम्पिंग यार्ड, सुप्रीम कोर्ट के नियमों की खुलेआम अनदेखी
Jun 12, 2026 | 08:43 AMअल-नीनो की दस्तक से बढ़ी टेंशन, कैसे भारत में घट सकता है बिजली उत्पादन? समझिए बड़ा खतरा
Jun 12, 2026 | 08:42 AMअमरावती MLC चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार और यशोमती ठाकुर में आर-पार; अनिल बोंडे और फडणवीस का तीखा पलटवार
Jun 12, 2026 | 08:42 AMभोपाल में पटाखा दुकान में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाकों से दहला बैरागढ़ रोड, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
Jun 12, 2026 | 08:32 AMसुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति पर उठाए सवाल, लाडली बहन योजना के लिए फंड ट्रांसफर पर जताई चिंता
Jun 12, 2026 | 08:27 AMFIFA 2026: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हुए जापान के कप्तान, ओपनिंग मुकाबले से पहले ही कर दिया संन्यास का ऐलान
Jun 12, 2026 | 08:24 AMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














