-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Satwik Chirag Beat Malaysia Top Pair Reach Singapore Open Semifinal
सात्विक और चिराग ने मलेशिया की नंबर-1 जोड़ी को हराया, सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय बैडमिंटन स्टार्स सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया की शीर्ष वरीय जोड़ी को सीधे गेम में हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

सात्विक और चिराग (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन के सितारे सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी ने शुक्रवार को सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। उन्होंने मलेशिया की शीर्ष वरीय जोड़ी गोह से फेई और नूर इज्जुद्दीन को सीधे गेमों में 21-17, 21-15 से हराकर इस सीजन का पहला खिताब जीतने की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया।
पिछले कुछ हफ्तों से फिटनेस की चुनौतियों से जूझ रही भारतीय जोड़ी ने महज 39 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया। उन्होंने मजबूत रक्षात्मक खेल और नेट पर बेहतरीन नियंत्रण का प्रदर्शन करते हुए मलेशियाई जोड़ी को कोई मौका नहीं दिया।
जीत के बाद चिराग शेट्टी ने क्या कहा?
जीत के बाद चिराग शेट्टी ने कहा कि हां, यह एक बड़ी जीत है क्योंकि फिलहाल हम विश्व रैंकिंग में 27वें स्थान पर हैं। पिछले साल जब हमने सिंगापुर में खेला था, तब हम नंबर एक थे। गोह और इज्जुद्दीन को हराना बहुत अच्छा लगा, क्योंकि साल की शुरुआत में इंडिया ओपन में हम उनसे हार गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों में हम जिस तरह से खेले हैं, उससे हम वाकई बहुत खुश हैं।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का अटूट किला ढहा! पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास, बाहर हुई दिग्गज टीम
सेमीफाइनल में एक और मलेशियाई चुनौती
अब भारतीय जोड़ी का सामना मलेशिया की तीसरी वरीय जोड़ी आरोन चिया और सोह वूई यिक से होगा। यह इस सत्र में सात्विक और चिराग का तीसरा सेमीफाइनल है। इससे पहले वे मलेशिया ओपन और इंडिया ओपन में भी अंतिम चार में पहुंचे थे।
पहले गेम में दिखाया दबदबा
मैच की शुरुआत में दोनों जोड़ियों ने बराबरी का खेल दिखाया और स्कोर 7-7 तक बराबरी पर रहा। इसके बाद सात्विक की शानदार सर्विस की बदौलत भारतीय जोड़ी ने ब्रेक तक 10-7 की बढ़त बना ली। भारतीय खिलाड़ियों ने फिर 15-11 की बढ़त हासिल की और दबाव बनाए रखा। सात्विक की ताकतवर स्मैश और चिराग की रणनीतिक नेट प्ले से तीन मैच प्वाइंट मिले और गोह की सर्विस का रिटर्न नेट पर लगने से पहला गेम भारत के नाम हो गया।
दूसरे गेम में और भी आक्रामक
दूसरे गेम की शुरुआत में चिराग से कुछ त्रुटियां हुईं, लेकिन स्कोर 6-6 होने के बाद भारतीय जोड़ी ने फिर बढ़त बनानी शुरू की। उन्होंने लगातार चार अंक लेकर 11-7 की बढ़त बनाई और फिर प्रतिद्वंद्वी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। सात्विक की दमदार स्मैश ने स्कोर 16-10 कर दिया और अंततः पांच मैच प्वाइंट्स के बाद विरोधी की गलती से भारत ने मुकाबला जीत लिया।
कोच के झटके से पहलवान बजरंग पूनिया औंधे मुंह गिरे, माफी मांगने के बाद छूटी जान
आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय जोड़ी
सात्विक ने कहा कि हम पहले भी इस जोड़ी के खिलाफ कई बार खेल चुके हैं। इंडिया ओपन में हम अपनी योजना को सही तरीके से लागू नहीं कर पाए थे, लेकिन इस बार हम अच्छी तैयारी के साथ उतरे थे। हमने विरोधी की रणनीति से अधिक अपने खेल पर ध्यान केंद्रित किया। हमारा लक्ष्य था कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएं।
Satwik chirag beat malaysia top pair reach singapore open semifinal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














