साइना नेहवाल-पारुपल्ली कश्यप का पैचअप, शादी को मिलेगा दूसरा मौका, फैंस में खुशी
Saina Nehwal-Parupalli Kashyap Patch Up: साइना ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “जिंदगी कभी-कभी हमें अलग रास्तों पर ले जाती है। मैं और पारुपल्ली ने गहन विचार-विमर्श के बाद अलग होने का कठिन निर्णय लिया।"
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
साइना नेहवाल-पारुपल्ली कश्यप का पैचअप (फोटो- सोशल मीडिया)
Saina Nehwal and Parupalli Kashyap: हाल में भारत की स्टार बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने पति पारुपल्ली कश्यप से तलाक लेने का फैसला किया था। लेकिन अब इन दोनों ने तलाक के फैसले को पटल दिया है। साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की तरफ से अपने रिश्ते को एक नया मौका देने का फैसला किया है। बीते 16 जुलाई को एक खबर आई थी। जिसके कहा गया था कि ये दोनों एक दूसरे से अगल हो चुके हैं।
इस खबर को देखकर खेल जगत और दोनों के चाहने वाले पूरी तरह से स्तब्ध हो गए थे। फिलहाल अब 17 दिन के बाद इस जोड़े ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पैचअप की घोषणा की है। इस खबर के बाद एक बार फिर से दोनों के फैंस खुश हो चुके हैं। साइना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस बात की पुष्टि की है। उनका मानना है कि बहुत सोचने के बाद फिर से एक होने का फैसला किया गया है।
साइना ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “जिंदगी कभी-कभी हमें अलग रास्तों पर ले जाती है। मैं और पारुपल्ली ने गहन विचार-विमर्श के बाद अलग होने का कठिन निर्णय लिया। हम दोनों एक-दूसरे के लिए शांति और प्रगति चाहते हैं।” इस पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया था, क्योंकि यह जोड़ा भारतीय खेलों की दुनिया में एक आदर्श जोड़ी माना जाता था। लेकिन अब, दोनों ने एक बार फिर अपने रिश्ते को मजबूत करने का फैसला किया है।”
सम्बंधित ख़बरें
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
One Knee Proposal: आखिर शादी के लिए एक घुटने पर बैठकर ही क्यों किया जाता है प्रपोज़? जानें इसकी दिलचस्प कहानी
नागपुर: हैंडबॉल छोड़ एथलेटिक्स चुना… अब देश के लिए दौड़ेंगे अनिकेत नलवड़े
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
अपने रिश्ते को नई शुरुआत दे रहे हैं- साइन नेहवाल
साइना और कश्यप ने संयुक्त रूप से मिलकर इंस्टाग्राम पर लिखा, “कभी-कभी दूरी आपको अपनों की कीमत समझाती है। हम अपने रिश्ते को एक नई शुरुआत दे रहे हैं।” इस पोस्ट ने साफ कर दिया कि यह जोड़ा अपनी सात साल पुरानी शादी को बचाने के लिए तैयार है।” अब इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
गौरतलब है कि साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की प्रेम कहानी साल 1997 से शुरु हुई थी। इस दौरान ये दोनों एक दूसरे को बैडमिंटन कैंप में मिले थे। इसके बाद इन दोनों के बीच दोस्ती हुई और देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई। काफी लंबे वक्त तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों ने साल 2018 में शादी का फैसला किया। तब इन दोनों का ये प्यार कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना था।
ये भी पढ़ें: म्बोको ने नंबर 1 सीड गॉफ को रौंदा, क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की
वहीं, एक बार फिर से तलाक के बाद दोनों के बीच पैचअप की खबर से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इनके फैंस में इस खबर के बाद खुशी देखते ही बन रही है। फैंस लिख रहे है कि सच्चा प्यार एक न एक दिन वापस आता ही है। सबको उम्मीद है कि ये फैसला एक बार फिर से दोनों के जीवन में खुशियां लाएगा।
