MI vs RCB: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में धोनी-कोहली की बराबरी
MI vs RCB: आरसीबी के खिलाफ IPL 2026 के 54वें मुकाबले में जब रोहित उतरे, तो यह उनका 278वां आईपीएल मैच था। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली भी इतने ही आईपीएल मैच खेल चुके हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Rohit Sharma Record in IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 54वें मैच में उतरते ही मुंबई इंडियंस (MI) के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है और उन्होंने एक खास मामले में दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की बराबरी कर ली है। अब रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने वाले संयुक्त रूप से ‘नंबर-1’ खिलाड़ी बन गए हैं।
रोहित ने की धोनी-कोहली की बराबरी
रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में जब रोहित उतरे, तो यह उनका 278वां आईपीएल मैच था। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली भी इतने ही आईपीएल मैच खेल चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर मौजूद रवींद्र जडेजा ने अपने आईपीएल करियर में 265 मैच खेले हैं, जबकि दिनेश कार्तिक 257 मुकाबलों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। आईपीएल में अब तक सिर्फ 12 ही खिलाड़ी 200 मैच खेले हैं।
The holy trinity of the #TATAIPL! 🌟#KhelBindaas | #RCBvMI | @mipaltan | @ChennaiIPL | @RCBTweets pic.twitter.com/xD3SI54FGb — IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026
सम्बंधित ख़बरें
LSG के खिलाफ तूफान लाने वाले कौन हैं उर्विल पटेल? इमोशनल पर्ची सेलिब्रेशन के पीछे छिपी है यह बड़ी वजह
CSK vs LSG: उर्विल पटेल के तूफान में उड़ी लखनऊ, चेपॉक में चेन्नई ने LSG को 5 विकेट से दी शिकस्त
13 गेंद-50 रन, उर्विल पटेल ने मचाया तूफान, यशस्वी जायसवाल के सबसे तेज IPL अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की
CSK vs LSG: जोश इंग्लिश की तूफानी पारी, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सीएसके के सामने रखा 204 रनों का टारगेट
बनाए लिए हैं 7 हजार से ज्यादा रन
रोहित शर्मा ने 278 आईपीएल मुकाबलों में अब तक 30.11 की औसत के साथ 7,289 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक भी आए, जबकि कोहली ने इतने ही मुकाबलों में 8 शतकों के साथ 9,040 रन जुटाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 278 आईपीएल मुकाबलों में 38.30 की औसत के साथ 5,439 रन बनाए हैं।
रविवार को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रोहित शर्मा ने 10 गेंदों में 2 छक्कों और 2 चौकों के साथ 22 रन बनाए। टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों के खेल में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए।
इस टीम ने 28 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से नमन धीर ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 82 रन जुटाए। नमन 32 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: LSG के खिलाफ तूफान लाने वाले कौन हैं उर्विल पटेल? इमोशनल पर्ची सेलिब्रेशन के पीछे छिपी है यह बड़ी वजह
तिलक वर्मा 42 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 3 चौके शामिल रहे, जबकि राज बावा ने 16 रन और विल जैक्स ने 10 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि जोश हेजलवुड, रासिख सलाम डार और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
IANS इनपुट के साथ
