PAK vs WI: तीसरे वनडे में गेंदबाजों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं मोहम्मद रिजवान
Mohammed Rizwan on 3rd ODI against West Indies: दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। दूसरे मैच कैरेबियाई टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया।
- Written By: संजय बिष्ट
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)
Pakistan vs West Indies: पाकिस्तान को वेस्टइंडीज ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी हो चुकी है। अब तीसरा मैच 12 अगस्त को त्रिदिनाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला सीरीज का निर्णायक मैच होगा। इस मुकाबले में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी वो सीरीज को भी अपने नाम करने में कामयाब हो पाएगी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने भरोसा जताया कि उनके गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यदि बात करें दूसरे मैच की तो पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान ने 37 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। हसन नवाज़ और हुसैन तलत ने तीस-तीस रन की अहम पारियां खेलीं। बीच-बीच में बारिश रुकावट बनी।
डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) नियम के तहत वेस्टइंडीज़ को 35 ओवर में 181 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने 10 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। रोस्टन चेज़ और जस्टिन ग्रीव्स ने 72 गेंदों में नाबाद 77 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। चेज़ और ग्रीव्स ने पाकिस्तान के पार्ट-टाइम गेंदबाज सैम अय्यूब और सलमान आगा पर जमकर रन बनाए। दोनों ने अपने-अपने स्पेल में 33-33 रन दिए।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट को फिर होना पड़ा शर्मसार, T20 WC 2026 के दौरान मोहम्मद नवाज की काली करतूत आई सामने
West Indies Championship में बल्लेबाजों के लिए पिच बनी खतरा, जेडन सील्स की गेंद से ये बल्लेबाज हुआ घायल
Mohammad Rizwan की नजरें टी20 इंटरनेशनल में वापसी पर, 2024 के अंत से पाकिस्तान टीम से बाहर
Sarfaraz Ahmed बने पाकिस्तान के हेड कोच, बांग्लादेश दौरे से पहले PCB ने लिया बड़ा फैसला
मोहम्मद रिजावान को गेंदबाजों से उम्मीद
आईसीसी ने रिजवान के हवाले से कहा कि वह अभी यह तय नहीं कर पाए हैं कि ये दोनों खिलाड़ी फाइनल में खेलेंगे या नहीं, लेकिन अगर मौका मिला तो उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “आज हमारे पांचवें गेंदबाज़ ने ज़्यादा रन दे दिए, लेकिन हाल के वर्षों में, सलमान आगा और सैम अयूब दोनों ने हमारे लिए अच्छी गेंदबाज़ी की है। सैम का आज का दिन अच्छा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने टी20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। यह खेल का एक हिस्सा है। मौसम भी उम्मीद से अलग रहा है, इसलिए हालात देखकर ही हम अंतिम एकादश तय करेंगे।”
वेस्टइंडीज की यह जीत पाकिस्तान के खिलाफ छह साल से भी ज़्यादा समय बाद आई है। पिछली बार उन्होंने 2019 वनडे वर्ल्ड कप में नॉटिंघम में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। वेस्टइंडीज़ के कप्तान शाई होप ने कहा, “हम हार के बाद वापसी करना चाहते थे और आज की जीत से खुश हैं। यह पिच थोड़ी धीमी थी, लेकिन मिडल ओवर में खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया। शेरफेन ने हमें तेजी दी और फिर चेज़ और ग्रीव्स ने मैच खत्म किया।”
ये भी पढ़ें: परेशानी का सबब बनी सूर्यकुमार यादव की ये रिपोर्ट, हार्दिक पांड्या की भी होगी जांच
वेस्टइंडीज, जो 2023 में भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने से चूक गया था और 2027 में होने वाले प्रमुख टूर्नामेंट में वापसी की कोशिश में है।
एजेंसी इनपुट के साथ
