Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आधी रात को ऋषभ पंत ने CM धामी से मांगी मदद, आखिर किस चीज की तलाश में हैं स्टार क्रिकेटर?

Rishabh Pant Twitter Post: ऋषभ पंत ने आधी रात को सोशल मीडिया पोस्ट कर उत्तराखंड में जमीन खरीदने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद और मार्गदर्शन मांगा है।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Aug 08, 2026 | 10:46 AM

ऋषभ पंत (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rishabh Pant Mid-Night Request To Pushkar Singh Dhami: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों के बीच भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। पंत ने 8 अगस्त की रात करीब 12:45 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए राज्य में जमीन खरीदने के लिए मदद मांगी।

क्या दिल्ली छोड़ रहे है पंत?

पंत ने बताया कि वो दिल्ली से अपना बेस हटाकर अपने गृह राज्य उत्तराखंड में बसना चाहते हैं। हालांकि, पिछले तीन साल से जमीन की सही और साफ जानकारी नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने सीएम धामी से जमीन खरीदने की प्रक्रिया में मदद करने की अपील की।

पंत ने अपने पोस्ट में लिखा कि वो उत्तराखंड के स्थानीय निवासी हैं और उन्हें अपने राज्य से बहुत प्यार है। उन्होंने कहा कि वो अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस लौटना चाहते हैं और राज्य के विकास में भी अपना योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वो काफी समय से अपने लिए एक बड़ी और अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें ऐसी जमीन नहीं मिल पाई है।

सम्बंधित ख़बरें

ऋषभ पंत की गुहार पर CM धामी का तुरंत जवाब, बोले- उत्तराखंड के गौरव हैं आप, अब अधिकारियों को दिए निर्देश

Kolkata Cycle Rally: सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ कोलकाता में निकली साइकिल रैली, 150 लोगों ने लिया हिस्सा

SL vs IND: पहले सेशन में फेल, फिर स्पिनर्स ने पलटा खेल! श्रीलंका XI पर भारत का शिकंजा, सुथार-कुलदीप चमके

SL vs IND Test: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज देखने के लिए नहीं लगेगा एक भी पैसा? SLC ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा

@pushkardhami hello sir how’s you ??? It’s a long time for me especially being local from Uttrakhand . I have been trying to buy land to shift my base from Delhi to Uttrakhand and I couldn’t find anything facilitating and big to live here I love my Uttrakhand. My humble request… — Rishabh Pant (@RishabhPant17) August 7, 2026

सरकारी अनुमति की चाह

ऋषभ पंत ने ये भी साफ किया कि वो सरकार से मुफ्त जमीन या किसी तरह का तोहफा नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार अनुमति देती है तो वो सरकारी दरों पर जमीन खरीदना चाहते हैं और उत्तराखंड में अपना पहला घर बनाना चाहते हैं। पंत ने ये भी कहा कि उन्हें इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी नहीं है और इसी वजह से वो मदद मांग रहे हैं।

पंत का उत्तराखंड से जुड़ाव पहले भी सामने आता रहा है। वो मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं और राज्य के प्रति अपना लगाव कई बार जाहिर कर चुके हैं। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Kolkata Cycle Rally: सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ कोलकाता में निकली साइकिल रैली, 150 लोगों ने लिया हिस्सा

सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति बने

ऋषभ पंत हाल ही में उत्तराखंड में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत टैक्स देने वाले व्यक्ति भी बने हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में उन्होंने 23 करोड़ 84 लाख रुपये का टैक्स जमा किया। इससे पहले वित्त वर्ष में उन्होंने करीब 10.5 करोड़ रुपये टैक्स के तौर पर दिए थे।

फिलहाल पंत भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। ऐसे में टेस्ट सीरीज से ठीक पहले पंत का ये आधी रात वाला पोस्ट क्रिकेट के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।

Rishabh pant requests uttarakhand cm pushkar singh dhami help to buy land

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2026 | 10:46 AM

Topics:  

  • Pushkar Singh Dhami
  • Rishabh Pant
  • Sports News
  • Uttrakhand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.