Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हो गया कन्फर्म, सांसद प्रिया सरोज के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे रिंकू सिंह, जानें कब होगी शादी

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिंकू सिंह की शादी समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से होने वाली है। दोनों के परिवार ने आपस में शादी के बारे में बात की है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 20, 2025 | 03:02 PM

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिंकू सिंह की शादी समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से होने वाली है। दोनों के परिवार ने आपस में शादी के बारे में बात की है। जिसमें दोनों पक्ष इसके लिए राजी हो गए हैं। प्रिया के पिता और केराकट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि अभी तक कोई सगाई या रोका नहीं हुआ है।

सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि उनके परिवार ने अलीगढ में रिंकू के पिता से दोनों के विवाह के बारे में बात की है और दोनों पक्ष इसके लिए राजी हैं। तूफानी सरोज ने कहा कि उनकी बेटी और रिंकू की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई जिसके पिता भी क्रिकेटर हैं। उन्होंने कहा कि रिंकू और प्रिया एक दूसरे को साल भर से अधिक समय से जानते हैं। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन विवाह के लिए परिवार की रजामंदी जरूरी थी। दोनों परिवार इस शादी के लिये राजी हैं।

उन्होंने बताया कि संसद सत्र खत्म होने के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जाएगी। सगाई लखनऊ में होगी। रिंकू 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेंगी जिसके बाद वह आईपीएल भी खेलेंगे। सूत्रों के अनुसार दोनों परिवार अलीगढ की ओजोन सिटी में रिंकू के घर पर मिले और शगुन तथा तोहफों के आदान प्रदान से रिश्ता पक्का किया।

सम्बंधित ख़बरें

बदल गई प्लानिंग! वॉशिंगटन सुंदर के आने से इस दिग्गज की जगह खतरे में, समझें पाकिस्तान के खिलाफ नया मास्टरप्लान

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिट हुआ भारत का खूंखार बल्लेबाज, अब पाक के गेंदबाजों की खैर नहीं

T20 World Cup: हार्दिक को मिला स्पेशल ट्रीटमेंट? BCCI के सख्त नियमों के बाद भी गर्लफ्रेंड के साथ दिखे पांड्या

कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अर्शदीप बने ‘रहमान डकैत’, एयरपोर्ट पर डांस का VIDEO वायरल

खेल जगत की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

प्रिया सरोज वाराणसी की रहने वाली है और लंबे समय से सपा से जुड़ी हैं। वह जौनपुर जिले की मछलीशहर सीट से पिछले साल लोकसभा चुनाव जीतीं। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व वकील प्रिया ने 2022 विधानसभा चुनाव में अपने पिता के लिये चुनाव प्रचार भी किया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कला स्नातक प्रिया ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से कानून में डिग्री ली।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

प्रिया सरोज ने नई दिल्ली के एयर फ़ोर्स गोल्डन जुबली इंस्टिट्यूट से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ़ आर्ट्स (बीए) की डिग्री प्राप्त की। अपनी शिक्षा यात्रा को आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा से बैचलर ऑफ़ लॉ (एलएलबी) की डिग्री हासिल की।

Rinku singh will tie knot with sp mp priya saroj know wedding date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2025 | 02:58 PM

Topics:  

  • Indian Cricket Team
  • Priya Saroj

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.