- Hindi News »
- Sports »
- R Ashwin Chance To Surpasses Anil Kumble Wickets Record Ind Vs Eng 2nd Test
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इतिहास रचेंगे आर अश्विन, टूट सकता है अनिल कुंबले का रिकॉर्ड
- Written By: मृणाल पाठक

रविचंद्रन अश्विन (PIC Credit: Social Media)
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला (IND vs ENG 2nd Test) खेला जा रहा है। यह मैच विशाखापट्टनम के डी वाई राजशेखर इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा। इस सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड (England) ने जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड की टीम जोश से भरी हुई है। जबकि टीम इंडिया (Team India) दूसरे मैच को को अपने नाम कर सीरीज को बराबर करने के लिए उत्सुक हैं यह मुकाबला भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन (R। Ashwin) के लिए बहुत खास हो सकता है।
अश्विन के निशाने पर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड
दरअसल, आर अश्विन के पास इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में इतिहास रचने का मौका है। वह भारत के दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अनिल कुंबले ने अपने टेस्ट करियर में 350 विकेट भारत में लिए हैं जबकि अश्विन अपने टेस्ट करियर में भारत के लिए अब तक 343 विकेट झटक चुके हैं ऐसे में अश्विन अगर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 7 विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं तो आज अनिल कुंबले के 350 विकटों की बराबरी कर लेंगे जबकि वह 8 विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं तो वह भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG U19 World Cup Final Highlights: भारत ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड को हराया
T20 World Cup 2026: वरुण चक्रवर्ती को गीली गेंद से नहीं होगी परेशानी, पूर्व भारतीय कोच का बड़ा खुलासा
क्यों नहीं हुआ रोहित-विराट के विजय हजारे ट्रॉफी मैच का टेलीकास्ट? पूर्व दिग्गज ने बताई इसकी वजह
आखिरकार सामने आई वो वजह…जिससे संन्यास को मजबूर हुए आर अश्विन, फिरकी गेंदबाज ने खुद किया खुलासा
500 विकेट से महज़ 4 विकेट दूर
इसके अलावा अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के कगार पर हैं। दरअसल, टेस्ट में अश्विन अब तक 496 विकेट झटक चुके हैं। ऐसे में अगर वह इस टेस्ट में चार विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं तो वह अपने टेस्ट करियर में 500 विकेट पूरे कर लेंगे।
अश्विन से पहले केवल अनिल कुंबले (619 विकेट) ही इकलौते भारतीय स्पिनर हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है ऐसे में अश्विन के पास इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपने करियर में 500 इंटरनेशनल विकेट पूरे करने का शानदार मौका है आपको बता दें टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट झटकने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है जिन्होंने 800 विकेट झटके हैं।
भारत का प्लेइंग इलेवन : यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार।
इंग्लैंड का प्लेइंग इलेवन : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।
R ashwin chance to surpasses anil kumble wickets record ind vs eng 2nd test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे-कोल्हापुर यात्रा में आएगा बड़ा बदलाव, 6 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में होगा पूरा
Feb 17, 2026 | 01:59 PMघर में नमाज पढ़ने से रोकने पर बरेली DM-SSP को अवमानना नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने बताया निजी अधिकारों का उल्लंघन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMThe Kerala Story 2 Trailer: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने फिर छेड़ी बड़ी बहस, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर का हर सीन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMबांग्लादेश में सरकार बनने से पहले ही सियासी रार, शपथ ग्रहण में दिखा तनाव, जमात ने तारिक को दिया अल्टीमेटम
Feb 17, 2026 | 01:55 PMसूर्य ग्रहण को अशुभ मानने के पीछे छुपे हैं ये वैज्ञानिक कारण, जानिए हमारे शास्त्रों में भी हैं इसके प्रमाण
Feb 17, 2026 | 01:53 PM‘लालपरी’ को मिला डिजिटल कवच! 111 करोड़ रुपए में लगेंगे 7035 CCTV कैमरे, मुंबई कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
Feb 17, 2026 | 01:53 PMधुले के नजम नगर में नरक जैसे हालात, नाला जाम व बदबू से लोग परेशान; मनपा की लापरवाही उजागर
Feb 17, 2026 | 01:51 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














