- Hindi News »
- Sports »
- R Ashwin 500 Wicket In Test Anil Kumble On Record
‘कुंबले के रिकॉर्ड का पीछा करने में दिलचस्पी नहीं…’, टेस्ट में 500 विकेट लेने के बाद बोले अश्विन
- Written By: मृणाल पाठक

अश्विन और अनिल कुंबले (PIC Credit: Social media)
राजकोट: अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 500 टेस्ट विकेट (R. Ashwin 500 Wickets In Test) लेने वाले दूसरे भारतीय बनने के बाद काफी संतुष्ट हैं और उन्हें अनिल कुंबले (Anil Kumble) के 619 विकेट के राष्ट्रीय रिकॉर्ड का पीछा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन 500 टेस्ट विकेट लिये और दिन का खेल खत्म होने के बाद मीडिया से कहा, ‘‘इसका बहुत ही सरल उत्तर ‘नहीं’ है। यह रिकॉर्ड 120 विकेट दूर है। मैं हर दिन जीना चाहता हूं और मैं 37 साल का हूं। नहीं जानता कि आगे क्या होने वाला है।” उन्होंने कहा, ‘‘अगले दो महीनों में क्या होगा? आप यह श्रृंखला खेल रहे हो और फिर आगे क्या, तुम्हें नहीं पता।”
अश्विन ने कहा, ‘‘पिछले चार-पांच वर्षों में मैंने यही सीखा है, यह बहुत ही सरल है और मेरे लिए कारगर भी रहा है। जो चीज आपके लिए कारगर हो, उसे क्यों बदलना?” अपने करियर के सबसे यादगार दिन अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए अश्विन ने कहा कि वह कह सकते हैं कि यह कोई बुरी उपलब्धि नहीं है। अश्विन ने कहा, ‘‘यह बहुत लंबी यात्रा रही है। नहीं जानता कि कहां से शुरू करूं क्योंकि मैं संयोगवश स्पिनर बना। मैं हमेशा बल्लेबाज बनना चाहता था। जिंदगी ने मुझे मौका दिया।”
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG U19 World Cup Final Highlights: भारत ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड को हराया
T20 World Cup 2026: वरुण चक्रवर्ती को गीली गेंद से नहीं होगी परेशानी, पूर्व भारतीय कोच का बड़ा खुलासा
क्यों नहीं हुआ रोहित-विराट के विजय हजारे ट्रॉफी मैच का टेलीकास्ट? पूर्व दिग्गज ने बताई इसकी वजह
आखिरकार सामने आई वो वजह…जिससे संन्यास को मजबूर हुए आर अश्विन, फिरकी गेंदबाज ने खुद किया खुलासा
उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम में गया तो मुथैया मुरलीधरन नयी गेंद से गेंदबाजी नहीं करना चाहते थे और मुझे नयी गेंद डालनी पड़ी।” अश्विन ने कहा, ‘‘मैंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अच्छी शुरूआत की और मेरा करियर अच्छा था। लेकिन आईपीएल के मंच ने मुझे काफी लोगों की नजरों में ला दिया और मुझे टेस्ट पदार्पण का मौका मिला। लोगों को संदेह था कि मैं टेस्ट गेंदबाज बन पाऊंगा या नहीं। और 10 से 13 साल बाद मैं कहूंगा कि यह बुरा नहीं है, यह बुरी उपलब्धि नहीं है। मैं बहुत खुश हूं।”
अश्विन का ध्यान मौजूदा टेस्ट में लगा हुआ है जिससे उन्होंने इस उपलब्धि का बड़ा जश्न नहीं बनाया। उन्होंने कहा, ‘‘यह टेस्ट का बहुत अहम समय है, अभी नतीजा अधर में है। जश्न मनाने के लिए सबसे अच्छी चीज रात को खाना खाकर फिर इसके बारे में सोचना कि जिंदगी में कितना आगे आ गया हूं।” आस्ट्रेलिया विकेटकीपर नाथन लियोन ने भी पिछले दिसंबर में अपने 500 टेस्ट विकेट पूरे किये थे। अश्विन ने खुलासा किया कि इस आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी उन्हें बधाई दी है।
(एजेंसी)
R ashwin 500 wicket in test anil kumble on record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे-कोल्हापुर यात्रा में आएगा बड़ा बदलाव, 6 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में होगा पूरा
Feb 17, 2026 | 01:59 PMघर में नमाज पढ़ने से रोकने पर बरेली DM-SSP को अवमानना नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने बताया निजी अधिकारों का उल्लंघन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMThe Kerala Story 2 Trailer: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने फिर छेड़ी बड़ी बहस, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर का हर सीन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMबांग्लादेश में सरकार बनने से पहले ही सियासी रार, शपथ ग्रहण में दिखा तनाव, जमात ने तारिक को दिया अल्टीमेटम
Feb 17, 2026 | 01:55 PMसूर्य ग्रहण को अशुभ मानने के पीछे छुपे हैं ये वैज्ञानिक कारण, जानिए हमारे शास्त्रों में भी हैं इसके प्रमाण
Feb 17, 2026 | 01:53 PM‘लालपरी’ को मिला डिजिटल कवच! 111 करोड़ रुपए में लगेंगे 7035 CCTV कैमरे, मुंबई कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
Feb 17, 2026 | 01:53 PMधुले के नजम नगर में नरक जैसे हालात, नाला जाम व बदबू से लोग परेशान; मनपा की लापरवाही उजागर
Feb 17, 2026 | 01:51 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














