Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Japan Open: जापान ओपन में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, खिताब से सिर्फ दो कदम दूर

PV Sindhu Japan Open: जापान ओपन 2026 में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने इतिहास रचते हुए महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में ओलंपिक चैंपियन चेन यूफेई को शिकस्त दी।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 18, 2026 | 10:06 AM

पीवी सिंधु (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

PV Sindhu Reaches Japan Open 2026 Final: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान ओपन 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में खेले गए महिला एकल सेमीफाइनल में सिंधु ने चीन की विश्व नंबर-4 और टोक्यो ओलंपिक चैंपियन चेन यूफेई को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।

एक के बाद एक गेम करतीं रहीं अपने नाम

पीवी सिंधु ने पहला गेम 21-19 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी वो 15-10 की बढ़त बनाए हुए थीं, तभी ‘चेन यूफेई हैमस्ट्रिंग’ चोट के कारण मुकाबला जारी नहीं रख सकीं और रिटायर हर्ट हो गईं। इसके साथ ही सिंधु फाइनल में पहुंच गईं।

हार के सिलसिले को किया खत्म

ये पीवी सिंधु का पिछले दो वर्षों में पहला ‘बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड’ टूर फाइनल होगा। सेमीफाइनल मुकाबले में चेन के चोटिल होने से पहले भी सिंधु शानदार लय में दिखीं। खास बात ये है कि सिंधु पिछले पांच मुकाबलों में लगातार चेन से हार चुकी हैं। ऐसे में उन्होंने आक्रामक स्मैश और बेहतरीन कोर्ट कवरेज के दम पर चेन के खिलाफ लगातार पांच हार के सिलसिले को भी खत्म कर दिया और लगभग तीन साल बाद किसी सुपर-750 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका अपने नाम कर लिया।

सम्बंधित ख़बरें

भारत सीरीज से पहले जिम्बाब्वे की बड़ी कमजोरी आई सामने, 7 कैच छोड़ शर्मनाक फील्डिंग से हारे जीता हुआ मैच

रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का बड़ा बयान, सचिव देवजीत सैकिया ने अफवाहों को किया खारिज

19 साल की हंसिका लांबा ने बुडापेस्ट में लहराया तिरंगा, जीता सिलवर मेडल; भारत के नाम हुए पांच नए पदक

न्यूजीलैंड टीम से विदाई की तैयारी में ल्यूक रोंची, बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के बने नए हेड कोच

सिंधु को मिला वॉकओवर

जापान ओपन 2026 के फाइनल तक पहुंचने के अपने इस यादगार सफर में पीवी सिंधु ने कोर्ट पर जबरदस्त खेल दिखाया। टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल, राउंड ऑफ 16 मुकाबले में भारतीय शटलर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन की वर्ल्ड नंबर-5 खिलाड़ी ‘हान यूए’ को मात्र 35 मिनट में सीधे गेमों में 21-16, 21-14 से शिकस्त दी। इस धमाकेदार जीत के साथ सिंधु ने चीनी खिलाड़ी के खिलाफ अपना हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी 8-1 का कर लिया। इसके बाद क्वार्टरफाइनल में उनका मुकाबला जापान की पूर्व विश्व चैंपियन ‘नोजोमी ओकुहारा’ से होना था, लेकिन मैच से ठीक पहले ओकुहारा चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गईं।

इस वॉकओवर की बदौलत सिंधु को बिना मैच खेले ही सीधे सेमीफाइनल का टिकट मिल गया, जिससे उन्हें सेमीफाइनल के बड़े मैच से पहले खुद को तरोताजा करने का अच्छा मौका मिला।

यह भी पढ़ें- FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सलीमा टेटे को सौंपी गई कप्तानी

19 जुलाई को होगा खिताबी मुकाबला

अब फाइनल में सिंधु का सामना जापान की अकाने यामागुची और इंडोनेशिया की ‘पुत्री कुसुमा वारदानी’ के बीच दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा।जापान ओपन का फाइनल मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को सुबह 7:30 बजे भारतीय समयानुसार टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में खेला जाएगा, जहां सिंधु अपने करियर का पहला जापान ओपन खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगी।

Pv sindhu japan open 2026 badminton final chen yufei

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 09:57 AM

Topics:  

  • Badminton
  • PV Sindhu
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.