IPL 2026 ऑक्शन के दौरान मायूस हो गए थे पृथ्वी शॉ, DC ने खरीदा तो ‘डिलीट’ करनी पड़ी इंस्टा स्टोरी
Prithvi Shaw: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद पृथ्वी शॉ मायूस हो गए थे। लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी को अपने टीम में शामिल किया। जिसके बाद उन्हें इंस्टा स्टोरी डिलीट करनी पड़ी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पृथ्वी शॉ (फोटो-सोशल मीडिया)
Prithvi Shaw heartbreak in IPL 2026 mini-auction turns into glory: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के ऑक्शन में दो बार अनसोल्ड रहने के तुरंत बाद पृथ्वी शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक हार्टब्रेक इमोटिकॉन पोस्ट किया था, लेकिन जब दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा, तो 26 वर्षीय खिलाड़ी को इंस्टा स्टोरी डिलीट करनी पड़ी।
पृथ्वी शॉ का बेस प्राइज 75 लाख रुपए था। उनका नाम अनसोल्ड प्लेयर्स के एक्सेलरेटेड ऑक्शन में आया। हालांकि, दिन में एक बार फिर उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। इसके बाद शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने ‘इट्स ओके’ लिखा। इसके साथ ही शॉ ने एक हार्टब्रेक इमोजी भी लगाई। इससे पहले भी पृथ्वी शॉ को किसी टीम ने शामिल नहीं किया था। हालांकि, कुछ समय बाद ही दिल्ली कैपिटल्स ने शॉ को अपने टीम में शामिल किया।
कुछ देर बाद नीलामी के अंत में तीसरी बार उनका नाम आया। आखिरकार, दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख के बेस प्राइस में अपने टीम में शामिल किया। शॉ ने छह मिनट के अंदर अपनी पिछली पोस्ट डिलीट करते हुए उसकी जगह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के साथ सेल्फी लेते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। पृथ्वी शॉ ने इस नई पोस्ट को दिल वाले इमोजी के साथ टाइटल दिया- “अपने परिवार में वापसी।”
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
2018 में भारत के लिए किया था डेब्यू
26 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने के बाद से भारत के लिए 5 टेस्ट और 6 वनडे मैच खेले हैं। 25 जुलाई 2021 को उन्होंने भारत की ओर से टी20 मैच खेला, जिसके बाद उन्हें फिर किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में मौका नहीं मिल सका। पृथ्वी शॉ ने भारत की तरफ से 5 टेस्ट मुकाबलों में 1 शतक और 2 अर्धशतक के साथ 339 रन बनाए, जबकि 6 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 189 रन जुटाए। शॉ अपने करियर के इकलौते टी20 मैच में खाता नहीं खोल सके थे।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 ऑक्शन के बाद 10 टीमों की पूरी लिस्ट, देखें किस फ्रेंचाइजी ने किन खिलाड़ियों को किया शामिल
दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले हैं 79 मुकाबले
पृथ्वी शॉ ने साल 2018 से अब तक सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आईपीएल खेला है। उन्होंने 79 मुकाबलों में 23.94 की औसत के साथ 1,892 रन बनाए। इस दौरान शॉ के बल्ले से 14 अर्धशतक निकले। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल 2021 में 31.93 की औसत के साथ 479 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल थे।
