पी आर श्रीजेश को पद्म भूषण, रविचंद्रन अश्विन को पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित, देखें किसे मिला कौन सा पुरस्कार
ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन और खेल को अलग स्तर पर पहुंचाने के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सहित चार खिलाड़ियों और एक पैरा कोच को पद्मश्री से नवाजा जाएगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पीआर श्रीजेश और अश्विन (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय हॉकी के महान गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने ओलंपिक में पदक जीतने के बाद हॉकी को अलविदा कह दिया था। ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन और खेल को अलग स्तर पर पहुंचाने के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सहित चार खिलाड़ियों और एक पैरा कोच को पद्मश्री से नवाजा जाएगा।
देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिये चुने गए खिलाड़ियों में भारत के महान फुटबॉलर आई एम विजयन और पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले पैरा एथलीट हरविंदर सिंह शामिल है। पैरा एथलेटिक्स कोच सत्यपाल सिंह को भी पद्मश्री से नवाजा जायेगा जो खेलरत्न पुरस्कार पाने वाले पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता ऊंची कूद के पैरा खिलाड़ी प्रवीण कुमार के कोच भी हैं । पेरिस में लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक जीतने के बाद हॉकी से विदा लेने वाले श्रीजेश इस समय भारतीय जूनियर पुरूष टीम के मुख्य कोच हैं।
रविचंद्रन अश्विन को पद्मश्री दिया जाएगा
वहीं आस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने वाले अश्विन टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिये सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं । उन्होंने 106 मैचों में 537 विकेट लिये। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर खेलों के क्षेत्र में पद्म पुरस्कारों के लिये इन पांच नामों की घोषणा की । पद्म भूषण भारत रत्न और पद्म विभूषण के बाद तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इस साल सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को विभिन्न क्षेत्रों में पद्मश्री प्रदान किये जायेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
US Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
Birthday Horoscope: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें कैसा होगा आगामी वर्ष व करियर
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
द्रौपदी मुर्मू ने खेलों में उपलब्धियों का जिक्र किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में देश की हालिया उपलब्धियों का शनिवार को उल्लेख किया और कहा कि एक राष्ट्र के रूप में भारत का बढ़ता आत्मविश्वास खेलों के क्षेत्र में भी दिखाई देता है। उन्होंने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अगली पीढ़ी को और भी ऊंचे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है।
