Paris Olympics 2024: आप चैंपियनों में चैंपियन… पीएम मोदी ने विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर दी सांत्वना
विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें चैपिंयन बताया है। उन्होंने ट्वीट कर उनकी तारीफ करी है और इस मुश्किल समय में मजबूत रहने की सलाह दी है।
- Written By: मृणाल पाठक
प्रधानमंत्री मोदी और विनेश फोगाट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 से विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किया गया है उससे सभी भारतवासियों का दिल टूट गया है। जिसके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर अपनी भावना व्यक्त की है, साथ ही पहलवान फोगाट को भी सांत्वना दी है। साथ ही फोगाट को पीएम ने चैंपियनों में चैंपियन बताया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि ”विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की हार दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।”
Vinesh, you are a champion among champions! You are India’s pride and an inspiration for each and every Indian. Today’s setback hurts. I wish words could express the sense of despair that I am experiencing. At the same time, I know that you epitomise resilience. It has always… — Narendra Modi (@narendramodi) August 7, 2024
सम्बंधित ख़बरें
High Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
एग्जाम रिफॉर्म पर बनाई हाई पावर्ड कमेटी…पेपर लीक पर PM मोदी ने पोस्ट की एक और रील, देखें VIDEO
मन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
Mann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
बता दें कि पीएम मोदी ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा विनेश के अयोग्य घोषित होने के बाद भारत के पास क्या विकल्प हैं इस बारे में भी भी जानकारी ली है। उन्होंने विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा है। साथ ही उन्होंने पीटी उषा से विनेश की मदद के लिए उनकी अयोग्यता के बारे में कड़ा विरोध दर्ज कराने का भी आग्रह किया है।
यह भी पढ़ें- PM मोदी ने IOA अध्यक्ष पीटी ऊषा को दिया निर्देश, फोगाट के मामले में लें एक्शन
जानकारी के लिए बता दें कि पहलवान विनेश फोगाट का वजन तय सीमा से लगभग 100 ग्राम अधिक है, जिसकी वजह से वह अयोग्य घोषित हो गईं। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, फोगाट रजत पदक के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाएंगी और इस ओलंपिक में 50 किग्रा वर्ग में केवल स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता ही होंगे।
