PM मोदी ने IOA अध्यक्ष पीटी ऊषा को दिया निर्देश, विनेश फोगाट के मामले में लें एक्शन

विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संदर्भ में आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से बात की है। साथ ही इस मुद्दे पर प्रत्यक्ष जानकारी मांगी है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने विनेश के लिए ट्वीट भी किया है।
paris olympics 2024 PM narendra Modi instructed PT Usha take action in vinesh Phogat disqualification case
विनेश फोगाट और पीएम मोदी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

पेरिस: विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद पूरे भारत में खलबली मच गई है। हर कोई इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इसी बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संदर्भ में आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से बात की है और इस मुद्दे पर प्रत्यक्ष जानकारी मांगी है।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा विनेश के अयोग्य घोषित होने के बाद भारत के पास क्या विकल्प हैं इस बारे में भी जानकारी ली है। उन्होंने विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा है। साथ ही उन्होंने पीटी उषा से विनेश की मदद के लिए उनकी अयोग्यता के बारे में कड़ा विरोध दर्ज कराने का भी आग्रह किया है।

इतना ही नहीं पीएम मोदी ने विनेश के लिए ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने फोगाट की तारीफ की है और उन्हें चैंपियन बताया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि ''विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की हार दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।''

यह भी पढ़ें- बृजभूषण के बेटे करण ने विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होने पर दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा

जानकारी के लिए बता दें कि ओलंपिक 2024 में विनेश के फाइनल में पहुंचने से साथ ही भारत को मेडल पक्का हो गया था। लेकिन अब भारतीयों की उम्मीद टूट गई है। भारत को अब रेसलिंग में मैडल नहीं मिलेगा। पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। जिसके पीछे की वजह 50 किग्रा स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले उनका वजन 100 ग्राम बढ़ जाना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com