नीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
India And Netherlands: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड दौरे पर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ओलंपिक मेजबानी और क्रिकेट के भविष्य को लेकर अहम बातें कही हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
प्रंधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड में खेल पर बात की (फोटो- सोशल मीडिया)
PM Narendra Modi: राजनीति और खेल के रिश्ते में क्रिकेट हमेशा से अहम भूमिका निभाता आया है। क्रिकेट डिप्लोमेसी ने कई देशों के बीच संबंध मजबूत करने और सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों के दौरे के दौरान इसकी झलक नीदरलैंड में भी देखने को मिली। शनिवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने क्रिकेट का खास जिक्र किया और कहा कि यह खेल दुनिया को जोड़ने की ताकत रखता है। उन्होंने नीदरलैंड में क्रिकेट के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की भी सराहना की। पीएम ने कहा कि भारतीय मूल के लोगों ने वहां इस खेल को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई है, जिससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध और मजबूत हुए हैं।
प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड क्रिकेट में भारतीय समुदाय के लोगों के योगदान की सराहाना करते हुए कहा कि भारत ने टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी की थी। नीदरलैंड ने टी20 विश्व कप में भाग लिया था और अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। भारत विश्व चैंपियन बना था, लेकिन नीदरलैंड ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी और अपने प्रदर्शन से दुनिया हैरान किया था।
नीदरलैंड क्रिकेट की दुनिया में उभरता हुआ देश- पीएम मोदी
नीदरलैंड क्रिकेट की दुनिया में तेजी से उभरता हुआ देश है। टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड ग्रुप स्टेज में भारत के साथ ग्रुप ए का हिस्सा था। नीदरलैंड को 4 लीग मैचों में नामीबिया के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि भारत, अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। नीदरलैंड तीन मैच जरूर हारी थी, लेकिन तीनों ही मैचों में टीम ने विपक्षी टीमों को कड़ी टक्कर दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
ये भी पढ़ें: T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
नीदरलैंड वनडे विश्व कप 2023 में भी हिस्सा लेने के लिए भारत आई थी। विश्व कप नीदरलैंड के लिए बेहद यादगार रहा था। टीम ने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी टीमों के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी। टी20 विश्व कप 2026 की नीदरलैंड टीम में शामिल आर्यन दत्त भारतीय मूल के थे। 23 साल के आर्यन दत्त ने 2021 में नीदरलैंड के लिए डेब्यू किया था। वह अब तक 53 वनडे और 30 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। आर्यन दत्त एक ऑफ स्पिनर हैं। वनडे में उनके नाम 62 और टी20 में 30 विकेट हैं। तेजा निदामानुरु और विक्रमजीत सिंह भी नीदरलैंड के लिए खेल चुके हैं।
IANS इनपुट
