Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PKL 11 Points Table: यू मुंबा ने जीत के साथ की वापसी, अंक तालिका में हुआ बड़ा फेर-बदल

प्रो कबड्डी लीग सीजन-11 में कई मजेदार मुकाबले को देखने को मिले हैं। इस सीजन में अभी तक कई रोमांचक मुकाबले हुए हैं। सीजन-11 में अब तक 62 मुकाबले खेले जा चुके हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 18, 2024 | 11:00 PM

प्रो कबड्डी लीग (फोटो-प्रो कबड्डी लीग)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क : प्रो कबड्डी लीग सीजन-11 में कई मजेदार मुकाबले को देखने को मिले हैं। इस सीजन में अभी तक कई रोमांचक मुकाबले हुए हैं। सीजन-11 में अब तक 62 मुकाबले खेले जा चुके हैं। आज खेले गए मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने हरियाणा स्टीलर्स को 22 अंकों से हराया। वहीं यू मुंबा ने रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को 1 पॉइंट्स से हराया। इस जीत के साथ यू मुंबा की टीम फिर से दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

तेलुगु टाइटंस ने हरियाणा स्टीलर्स को हराया

तेलुगु टाइटंस ने चोट के कारण अपने करिश्माई कप्तान पवन सहरावत की गैरमौजूदगी के बावजूद सोमवार को अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे हरियाणा स्टीलर्स को 49-27 से हराया। विजेता टीम की ओर से रेडर आशीष नरवाल ने ‘सुपर 10′ बनाया जबकि विजय मलिक (आठ अंक), शंकर गडई (पांच अंक) और सागर सेथपाल (पांच अंक) ने भी उपयोगी योगदान दिया। टाइटंस की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए मुकाबले में बढ़त बनाई और फिर इसे अंत तक बरकरार रखा। टाइटंस की टीम मध्यांतर के समय 23-11 से आगे थी। टाइटंस ने मुकाबले के दौरान विरोधी टीम को तीन बार ऑल आउट किया।

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

दबंग दिल्ली ने रचा इतिहास: दूसरा PKL खिताब किया अपने नाम, पुणेरी पल्टन का सपना टूटा

PKL 2025 Final: दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के बीच होगा महामुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

PKL 12: यूपी का तमिल थलाइवाज से और गुजरात का बेंगलुरु से होगा सामना, देखें ऐसा है पॉइटंस टेबल का हाल

दोनों मुकाबलों में हार…जीत के लिए तरसी पटना पायरेट्स, जयपुर पिंक पैंथर्स ने खोला जीत का खाता

यू मुंबा ने रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को हराया

यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेले गए मुकाबले में यू मुंबा ने बेंगलुरु को एक पॉइंट्स से हराकर रोमांचक जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ यू मुंबा की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। यू मुंबा ने फुल टाइम तक 38 पॉइंट्स बनाए। वहीं बेंगलुरु बुल्स 37 पॉइंट्स बना सके। यू मुंबा के लिए अजित छवन ने सुपर-10 लगाया। उसके अलावा मनजीत ने 9, सुनील कुमार ने 4 और अमिरमोहम्मद ने 4 अंक प्राप्त किए। बेंगलुरु बुल्स के लिए प्रदीप नरवाल का एक बार फिर से जलवा देखने को मिला। प्रदीप ने भी अपना सुपर-10 पूरा किया। उसके अलावा सुशील ने 6, नीतिन रावल ने 6 अंक प्राप्त किए। प्रदीप कई मैचों के बाद चले लेकिन उनकी टीम फिर भी जीत नहीं सकी।

प्रो कबड्डी लीग सीजन-11 का पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम का नाम खेल जीत हार ड्रा अंतर पिछले 5 मैच अंक
1 हरियाणा स्टीलर्स 11 8 3 0 37 हार, जीत, जीत, जीत, जीत 41
2 यू मुम्बा 11 7 3 1 -2 जीत, जीत, हार, जीत, जीत 39
3 जयपुर पिंक पैंथर्स 10 6 3 1 39 जीत, जीत, जीत, हार, जीत 35
4 पुनेरी पलटन 10 5 3 2 57 हार, ड्रा, हार, जीत, जीत 34
5 पटना पाइरेट्स 10 6 4 0 33 जीत, हार, जीत, जीत, हार 33
6 दबंग दिल्ली केसी 11 5 5 1 5 जीत, ड्रा, जीत, जीत, हार 32
7 तेलुगु टाइटन्स 10 6 4 0 -18 जीत, हार, जीत, जीत, जीत 32
8 तमिल थलाइवाज 11 4 6 1 24 हार, जीत, हार, हार, हार 28
9 यूपी योद्धा 9 4 5 0 23 जीत, हार, हार, हार, हार 25
10 बंगाल वॉरियर्स 10 3 5 2 -47 हार, हार, हार, जीत, हार 23
11 बेंगलुरु बुल्स 11 2 9 0 -74 हार, हार, हार, हार, जीत 14
12 गुजरात जायंट्स 10 2 8 0 -77 हार, जीत, हार, हार, हार 12

 

Pkl 11 points table pro kabaddi league season 11 points table u mumba and telugu won the match

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 18, 2024 | 11:00 PM

Topics:  

  • Pro Kabaddi League

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.