PKL 2025 Final: दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के बीच होगा महामुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
Pro Kabaddi League 2025: प्रो कबड्डी 2025 का फाइनल 31 अक्टूबर को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के बीच शाम 8 बजे होगा, स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार पर लाइव होगा।
- Written By: अक्षय साहू
दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के बीच होगा फाइनल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pro Kabaddi League Final 2025: प्रो कबड्डी लीग 2025 का फाइनल मुकाबला 31 अक्टूबर को दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा, जहाँ दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। इस मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ते हुए ये टीमें खिताब जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगी।
दोनों टीमों में कई स्टार खिलाड़ी हैं, जो मैच का रुख पलटने की पूरी क्षमता रखते हैं। दबंग दिल्ली के कप्तान आशू मलिक हैं, जबकि पुनेरी पलटन की कप्तानी असलम इनामदार के हाथों में है। यह फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 8:00 बजे से शुरू होगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप देखा जा सकता है।
सीजन में तीन बार हुआ सामना
इस सीजन में दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के बीच अब तक तीन मुकाबले हो चुके हैं, और सभी मैच टाई ब्रेकर तक गए हैं। इनमें से दो मुकाबले दिल्ली ने जीते हैं, जबकि एक में पुनेरी पलटन ने बाजी मारी थी। दिल्ली ने विशाखापत्तनम में पहले मैच में गोल्डन रेड से जीत हासिल की थी। अब, जब ये दोनों टीमें फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी, तो मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
French Open: स्वियातेक का धमाकेदार आगाज, जोन्स को सीधे सेटों में मात देकर दूसरे राउंड में मारी एंट्री
IPL 2026 के प्लेऑफ महामुकाबले में उतरने को बेताब बेंगलुरु, नोट कर लीजिए नॉकआउट स्टेज के ये चौंकाने वाले आंकड़े
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
दिल्ली और पुनेरी पलटन दोनों ने एक-एक बार प्रो कबड्डी लीग का खिताब जीता है। दबंग दिल्ली ने 2021-22 में पटना पाइरेट्स को हराकर खिताब जीता था, जबकि पुनेरी पलटन ने 2023-24 में हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस सीजन के लीग स्टेज में दोनों टीमों ने 13-13 मुकाबले जीते हैं, और दोनों के पास 26-26 अंक हैं, जिससे वे प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में रही हैं।
यह भी पढ़ें: कभी रात-रातभर रोती थीं जेमिमा रोड्रिग्स, अब बन गईं टीम की ‘नायिका’; जमकर हो रही है तारीफ
दिल्ली को मिलेगा लोकल सपोर्ट
दिल्ली के लिए यह फाइनल खास मायने रखता है, क्योंकि यह मुकाबला उनके घरेलू मैदान पर खेला जा रहा है, जिससे उन्हें दर्शकों से अतिरिक्त ऊर्जा मिलेगी। दिल्ली को फजल अत्राचली, सौरभ नंदल और आशू मलिक जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा है। इनका डिफेंस हर मैच के साथ मजबूत हुआ है, और नॉकआउट मैचों में क्लोज गेम जीतने की उनकी क्षमता उन्हें अन्य टीमों से अलग बनाती है।
