प्रो कबड्डी लीग (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 का आधा सफर समाप्त हो चुका है। अब कुछ ही मैच बचे हैं। इस दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कई ऐसे मुकाबले को देखने को मिले जहां बाजी पलट गई। इस सीजन में अब तक 86 मुकाबले खेले जा चुके हैं। आज खेले गए मुकाबले में पटना पाइरेट्स की टीम ने बेंगलुरु बुल्स को 25 अंकों से करारी शिकस्त दी। वहीं आज के दूसरे मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने तेलुगु टाइटंस को 13 अंकों से हराया।
पटना पाइरेट्स ने इस मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को 25 पॉइंट्स से हरा दिया। पटना पाइरेट्स ने फुल टाइम तक 54 अंक बटोरे। जबकि बेंगलुरु की टीम 29 पॉइंट्स प्राप्त कर पाई। पटना पाइरेट्स को इस जीत से फायदा हुआ है। पटना पाइरेट्स के लिए देवांक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-10 के सहारे 17 अंक बटोरे। वहीं अयान ने सुपर -10 के सहारे 13 अंक प्राप्त किए। उसके अलावा शुभम शिंदे ने 7 अंक हासिल किए। बेंगलुरु के लिए जय भगवान ने 9 अंक प्राप्त किए। जबकि प्रदीप नरवाल ने 8 अंक हासिल किए। पटना इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इससे पहले पटना की टीम छठे नंबर पर थी।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
जयपुर पिंक पैंथर्स ने तेलुगु टाइटंस को 13 अंकों से हराया। जयपुर की टीम ने फुल टाइम तक 41 अंक प्राप्त की। जबकि तेलुगु की टीम 28 पॉइंट्स ही हासिल कर सकी। जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए नीरज नरवाल ने सुपर-10 के सहारे 12 अंक बटोरे। वहीं अर्जुन देशवाल ने 11 अंक प्राप्त किए। अगर बात तेलुगु टाइटंस की करें तो विजय ने सबसे ज्यादा 17 पॉइंट्स हासिल किए। विजय को किसी का सपोर्ट नहीं मिला। इस कारण से तेलुगु को हार का सामना करना पड़ा।
| क्रमांक | टीम | मैच (P) | जीत (W) | हार (L) | ड्रॉ (T) | स्कोर अंतर (Score Diff) | फॉर्म (Form) | अंक (Pts) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | हरियाणा स्टीलर्स | 15 | 12 | 3 | 0 | 78 | W, W, W, W, L | 61 |
| 2 | तेलुगु टाइटन्स | 14 | 9 | 5 | 0 | -11 | W, L, W, W, W | 48 |
| 3 | पटना पाइरेट्स | 14 | 8 | 5 | 1 | 79 | W, T, L, W, W | 47 |
| 4 | पुणेरी पल्टन | 15 | 7 | 5 | 3 | 51 | W, L, L, W, T | 47 |
| 5 | यू मुंबा | 14 | 8 | 5 | 1 | -8 | L, W, L, W, W | 46 |
| 6 | यूपी योद्धा | 14 | 7 | 6 | 1 | 31 | W, L, W, W, T | 43 |
| 7 | दबंग दिल्ली K.C. | 14 | 6 | 5 | 3 | 19 | T, W, T, W, T | 43 |
| 8 | जयपुर पिंक पैंथर्स | 14 | 7 | 6 | 1 | 22 | L, W, L, L, W | 41 |
| 9 | तमिल थलाइवास | 14 | 5 | 8 | 1 | 10 | L, W, L, L, W | 33 |
| 10 | गुजरात जायंट्स | 14 | 4 | 9 | 1 | -73 | L, W, W, T, L | 26 |
| 11 | बंगाल वॉरियर्स | 13 | 3 | 8 | 2 | -68 | L, L, L, L, L | 25 |
| 12 | बेंगलुरु बुल्स | 15 | 2 | 13 | 0 | -130 | L, L, L, L, L | 16 |