Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PKL 11 Points Table: दबंग दिल्ली जीत के साथ पहुंची सेमीफाइनल में, देखें अंक तालिका में कौन सी टीम करेगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के लीग स्टेज में अब आखिरी दो मैच बचे हैं। इस सीजन में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिली। इस सीजन में खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से कई बाजियां पलट दी। अब तक 130 मुकाबले खेले जा चुके हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Dec 23, 2024 | 11:01 PM

प्रो कबड्डी लीग (फोटो- प्रो कबड्डी लीग )

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के लीग स्टेज में अब आखिरी दो मैच बचे हैं। इस सीजन में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिली। इस सीजन में खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से कई बाजियां पलट दी। पीकेएल 11 में अब तक 130 मुकाबले खेले जा चुके हैं। आज खेले गए मुकाबले में दबंग दिल्ली ने हरियाणा स्टीलर्स को 14 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं पुनेरी पलटन ने तमिल थलाइवाज को 10 अंकों से हराकर जीत हासिल की। हालांकि दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

दबंग दिल्ली ने गुजरात जायंट्स को हराया

दबंग दिल्ली ने लीग चरण के अपने आखिरी मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 45-31 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। इस जीत से दबंग दिल्ली के 22 मैचों में 81 अंक हो गये और टीम ने तालिका में हरियाणा स्टीलर्स के बाद दूसरा स्थान तय कर लिया। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गयी जबकि चौथे से छठे स्थान की टीमें प्लेऑफ में भिडेंगी। दिल्ली की जीत के नायक कप्तान आशु मलिक (14 अंक) रहे। उन्हें आशीष (सात अंक) और नवीन कुमार (छह) का अच्छा साथ मिला। गुजरात के लिए जितेंद्र यादव ने सात जबकि राकेश, हिमांशु और गुमान सिंह ने पांच-पांच अंक जुटाये लेकिन यह टीम के लिए काफी साबित नहीं हुआ।

गुजरात जायंट्स 22 मैच में 38 अंक के साथ 12 टीमों की तालिका में 11वें स्थान पर रहा। पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर टीमों के मुकाबले में पुणेरी पलटन ने तमिल थालाइवाज को 42-32 से हराया। पुणे की टीम ने आठवें (60 अंक) जबकि तमिल थलाइाज ने (50) ने नौ स्थान पर अपना अभियान खत्म किया।

सम्बंधित ख़बरें

दबंग दिल्ली ने रचा इतिहास: दूसरा PKL खिताब किया अपने नाम, पुणेरी पल्टन का सपना टूटा

PKL 2025 Final: दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के बीच होगा महामुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

PKL 12: यूपी का तमिल थलाइवाज से और गुजरात का बेंगलुरु से होगा सामना, देखें ऐसा है पॉइटंस टेबल का हाल

दोनों मुकाबलों में हार…जीत के लिए तरसी पटना पायरेट्स, जयपुर पिंक पैंथर्स ने खोला जीत का खाता

पुनेरी पलटन ने तमिल थलाइवाज को हराया

प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुके दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें पुनेरी पलटन ने तमिल थलाइवाज को 10 अंकों से हराया। पुनेरी ने फुल टाइम तक 42 अंक अर्जित किए। वहीं तमिल थलाइवाज की टीम ने 32 पॉइंट्स ही हासिल कर सकी। पुनेरी पलटन के लिए आर्यवर्धन नावले ने 10, अजित कुमार ने 7, गौरव खत्री ने 5, संकेत सावंत ने 4 अंक प्राप्त किए। वहीं तमिल थलाइवाज के लिए हिमांशु ने 8, सचिन ने 7, नितेश ने 5 और अभिषेक ने 4 पॉइंट्स हासिल किए।

प्रो कबड्डी लीग 2024 का पॉइंट्स टेबल

क्रमांक टीम का नाम मैच जीत हार ड्रॉ पॉइंट्स पिछले 5 मैचों का परिणाम नेट अंक
1 हरियाणा स्टीलर्स (Q) 22 16 6 0 112 W, L, L, W, W 84
2 दबंग दिल्ली केसी (Q) 22 13 5 4 85 W, W, W, W, W 81
3 पटना पाइरेट्स (Q) 22 13 7 2 93 T, L, W, W, W 77
4 यूपी योद्धाज (Q) 21 12 6 3 83 W, W, W, T, W 74
5 जयपुर पिंक पैंथर्स (Q) 22 12 8 2 55 L, W, W, W, W 70
6 यू मुम्बा 21 11 8 2 7 L, W, L, W, L 66
7 तेलुगू टाइटन्स 22 12 10 0 -40 W, L, W, L, L 66
8 पुनेरी पलटन 22 9 10 3 61 W, L, L, W, L 60
9 तमिल थलाइवाज 22 8 13 1 16 L, W, W, L, L 50
10 बंगाल वारियर्स 21 5 13 3 -107 L, L, L, T, W 41
11 गुजरात जायंट्स 22 5 14 3 -152 L, T, L, L, L 38
12 बैंगलुरू बुल्स 21 2 18 1 -213 L, L, L, L, L 19

 

Pkl 11 points table pro kabaddi league season 11 points table dabang delhi reaches in semis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2024 | 11:00 PM

Topics:  

  • Pro Kabaddi League

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.