Paralympics 2024: कपिल परमार ने जूडो में दिलाया ब्रॉन्ज, पेरिस में 25 मेडल्स के साथ भारत ने रचा इतिहास
भारत के कपिल परमार ने पैरालिंपिक के 60 किग्रा जे1 पुरुष पैरा जूडो इवेंट में कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या 25 हो गई है। भारत ने 2024 में पेरिस पैरालिंपिक में 25 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहला मौका है जब भारत ने ओलंपिक या पैरालिंपिक में जूडो में पदक जीता है।
- Written By: अभिषेक सिंह
पेरिस में मैच के दौरान कपिल परमार (सोर्स-सोशल मीडिया)
पेरिस: भारत के कपिल परमार ने पैरालिंपिक के 60 किग्रा जे1 पुरुष पैरा जूडो इवेंट में कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या 25 हो गई है। भारत ने 2024 में पेरिस पैरालिंपिक में 25 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहला मौका है जब भारत ने ओलंपिक या पैरालिंपिक में जूडो में पदक जीता है।
भारत ने अब तक 5 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 11 कांस्य पदक जीते हैं। कपिल परमार ने कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रेज़ाल के एलील्टन डी ओलिवेरा को आसानी से हरा दिया। कपिल ने यह मुकाबला महज 33 सेकंड में जीत लिया। इससे पहले वे सेमीफाइनल में ईरान के एस बनिताबा खोर्रम अबादी से हार गए थे। परमार (24 वर्ष) सेमीफाइनल ए में अपने ईरानी प्रतिद्वंद्वी से 0-10 से हार गए।
यह भी पढ़ें:- Paralympics 2024: तीरंदाजी के सेमीफाइनल में हारी हरविंदर पूजा की जोड़ी, कांस्य पदक के लिए खेलेंगे अगला मुकाबला
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
‘महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज…’, महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात
PBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
महिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
परमार ने 2022 एशियाई खेलों में इसी वर्ग में रजत पदक जीता। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में वेनेजुएला के मार्को डेनिस ब्लैंको को 10-0 से हराया। परमार को दोनों मैचों में येलो कार्ड मिला। जूडो में मामूली उल्लंघन के लिए येलो कार्ड दिए जाते हैं।
⚡️Kapil Parmar wins BRONZE in Judo, men’s 60kg J1 Bronze Medal match. He defeats Elielton de Oliviera with a score of 10-0 🇮🇳 He becomes the first Indian to win the medal in Judo across Olympics or Paralympics. #Paralympics2024 #Cheer4Bharat pic.twitter.com/M3acjyF03G — Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 5, 2024
बचपन में हुई थी दुर्घटना
परमार मध्य प्रदेश के शिवोर नामक एक छोटे से गांव से हैं। परमार के साथ बचपन में एक दुर्घटना हुई थी। जब वह अपने गांव के खेतों में खेल रहे थे इस दौरान उन्होंने पानी के पंप को छू लिया। जिससे उन्हें जोरदार इलेक्ट्रिक शॉक लगा था। पेरिस में भारत के शानदार प्रदर्शन ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें पैरालिंपिक में पदक जीतने का रिकॉर्ड भी शामिल है। टोक्यो पैरालिंपिक में भारत ने कुल 19 पदक जीते। जिसमें 5 स्वर्ण पदक शामिल थे।
घर परिवार में मना जश्न
जैसे ही कपिल ने ब्राजील के खिलाड़ी के खिलाफ कांस्य पदक का मुकाबला जीता, परिवार और गांव के लोगों ने जमकर जश्न मनाना शुरू कर दिया। खूब आतिशबाजी हुई, मिठाइयां बांटी गईं और दोस्तों ने ढोल पर जमकर डांस किया। सभी को उम्मीद थी कि कपिल पेरिस में देश के लिए पदक जीतेंगे, इसके लिए तैयारियां भी हो चुकी थीं।
यह भी पढ़ें:- पेरिस पैरालंपिक के पदक विजेताओं की मनसुख मांडविया ने की तारीफ, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
