पेरिस पैरालंपिक के पदक विजेताओं की मनसुख मांडविया ने की तारीफ, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को पैरालंपिक में भारतीय दल के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी बचे हुए दो दिनों में और अधिक पदक जीतेंगे।
खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में एथलीटों द्वारा रिकॉर्ड पदक जीतने की सराहना की
खेल मंत्री मनसुख मंडाविया (सौजन्यः एक्स)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत शानदार खेल दिखा रहा है। भारत ने पेरिस में कीर्तिमान बनाते हुए अपने अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा पदक जीते हैं। जिसके लिए पूरा देश अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ कर रहा है। साथ ही देश के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय दल की सराहना की है।

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पैरालंपिक में भारतीय दल के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी बचे हुए दो दिनों में और अधिक पदक जीतेंगे। भारत का पैरालंपिक में पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 पदक का था लेकिन अब तक पेरिस में पैरा खिलाड़ियों ने 24 पदक जीतकर उस प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया।

मांडविया ने बृहस्पतिवार को महिलाओं की 400 मीटर टी20 कांस्य पदक विजेता धाविका दीप्ति जीवनजी को सम्मानित किया। विश्व चैम्पियन दीप्ति से स्वर्ण पदक की उम्मीद थी लेकिन वह फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकीं। तोक्यो पैरालंपिक में दीप्ति ने रजत पदक जीता था।

दीप्ति ने कहा, ‘‘मैंने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी। इसलिये मुझे कांस्य पदक मिला।'' मांडविया ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों ने सिर्फ अपना कौशल ही नहीं दिखाया बल्कि देश को गौरवान्वित भी किया है।''

जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने टोक्यो में सबसे ज्यादा 19 पदक जीते थे। जिसके बाद भारत के एथलीट्स ने यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए पेरिस पैरालंपिक 2024 में 24 पदक जीत लिए हैं। जिसमें 5 गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर मेडल और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। इसी के साथ भारत पैरालंपिक के अंक तालिका में 13वें स्थान पर है। जबकि चीन 145 मेडल के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com