Paris Paralympics Day 9: भारत के खाते में आज जुड़ सकते है 5 मेडल, जानें पूरा शेड्यूल
पेरिस पैरालंपिक का आज 9वां दिन है। जहां लगातार भारत की खाते में मेडल जुड़ते चले जा रहे है। पेरिस पैरालंपिक के इन 8 दिनों में भारत में कुल 25 पदक आ चुके है। इसी के साथ पेरिस पैरालंपिक के मेडल टैली में अब भारत 15वें स्थान पर पहुंच चुका है। पेरिस पैरालंपिक में 9वें दिन भारत का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा।
- Written By: प्रिया जैस
पेरिस पैरालंपिक (सौजन्य-एक्स @TheKhelIndia)
पेरिस: पेरिस पैरालंपिक का आज 9वां दिन है। जहां लगातार भारत की खाते में मेडल जुड़ते चले जा रहे है। पेरिस पैरालंपिक के इन 8 दिनों में भारत में कुल 25 पदक आ चुके है जिसमें 5 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल है। इसी के साथ पेरिस पैरालंपिक के मेडल टैली में अब भारत 15वें स्थान पर पहुंच चुका है। भारत का आठवां दिन कुछ ठीक नहीं रहा जहां भारत के खाते में 8 मेडल आने की उम्मीदें थी जो सिर्फ कपिल परमार के द्वारा मेंस जूडो 60 किग्रा जे1 से एक कांस्य पदक ही आ पाया।
आज पेरिस पैरालंपिक के 9वें दिन भी भारत के खातें में 5 नए मेडल आने की उम्मीदें हैं। अगर ऐसा होता है तो भारत के पास कुल 30 मेडल हो जाएगें। आज होनेवाले मुकाबलों में क्वालिफिकेशन राउंड नहीं है और एथलीट सीधे फाइनल में उतरेंगे इसलिए ये मेडल पक्के से लगते है।
इन खेलों से मेडल की उम्मीदें
ये मेडल आने की उम्मीदें खासकर जैवलीन थ्रो F54 से है जिसके फाइनल में पैरा एथलीट दिपेश कुमार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा मेंस हाई जंप टी44, टी62 और टी64 में पैरा एथसीट प्रवीण कुमार द्वारा मेडल आ सकता है। इसके अलावा वुमन पॉवरलिफ्टिंग 67 किग्रा और जैवलीन थ्रो फाइनल F46, मेंस शॉटपुट F56,F57 से भी मेडल आ सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: आज सोने की कीमतों में 1600 रुपये का उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए आज का ताजा भाव
उज्जैन में सरपंच संघ अध्यक्ष पर नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बंगाल में BJP ने कर दिया खेला! 19 बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने, TMC सांसद ने मास्टरमाइंड का किया खुलासा
नागपुर से इंदौर, बेंगलुरु और दिल्ली की उड़ानों पर लगा ब्रेक; ATF की बढ़ती कीमतों के कारण एयरलाइंस का फैसला
यह भी पढ़ें- Paralympics 2024: कपिल परमार ने जूडो में दिलाया ब्रॉन्ज
भारत का पैरालंपिक में नौवें दिन 6 सितंबर का शेड्यूल भारतीय समयानुसार इस प्रकार है।
पैरा कैनोइंग
पुरुष कयाक सिंगल 200 मीटर केएल1 हीट्स – यश कुमार – दोपहर – 1:30 बजे।
पैरा एथलेटिक्स
महिला 200 मीटर टी12 राउंड 1 – सिमरन शर्मा – दोपहर 1:38 बजे।
Schedule for Paris Paralympics Day 9 🇮🇳 Medal Matches in Athletics & Powerlifting Canoeing events starting Tomorrow 🚣#Paralympics2024 | #TeamIndia | #LetsKhel pic.twitter.com/ls1t8hYQhc — The Khel India (@TheKhelIndia) September 5, 2024
पैरा कैनोइंग
महिला वा एकल 200 मीटर वीएल2 हीट – प्राची यादव – दोपहर 1:50 बजे।
पैरा एथलेटिक्स
पुरुष भाला फेंक F54 फाइनल – दीपेश कुमार – दोपहर 2:07 बजे।
पैरा एथलेटिक्स
पुरुषों की 400 मीटर टी47 राउंड 1 – दिलीप गावित – दोपहर 2:50 बजे।
पैरा कैनोइंग
महिला कयाक सिंगल 200 मीटर केएल1 हीट – पूजा ओझा – दोपहर 2:55 बजे।
पैरा एथलेटिक्स
पुरुषों की ऊंची कूद टी64 फाइनल – प्रवीण कुमार – दोपहर 3:21 बजे।
यह भी पढ़ें- Paralympics 2024: तीरंदाजी के सेमीफाइनल में हारी हरविंदर पूजा की जोड़ी
पैरा पावरलिफ्टिंग
महिलाओं का 67 किग्रा फाइनल – कस्तूरी राजमणि – रात 8:30 बजे।
पैरा एथलेटिक्स
महिला भाला फेंक F46 फाइनल – भावनाबेन अजाबाजी चौधरी – रात 10:30 बजे।
पैरा एथलेटिक्स
पुरुष शॉट पुट F57 फाइनल – सोमन राणा, होकाटो होतोज़े सेमा – रात 10:34 बजे।
पैरा एथलेटिक्स
महिला 200 मीटर टी12 सेमीफाइनल (अगर क्वालीफाई किया) – सिमरन शर्मा रात 11:12 बजे।
