रमिता जिंदल का मेडल जीतने का सपना टूटा, मनु भाकर और सरबजोत सिंह से कांस्य की उम्मीद
भारतीय शूटर रमिता जिंदल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं। इसी के साथ उनका मेडल जीतने का सपना टूट गया है। हालांकि मनु भाकर और सरबजोत सिंह से देश को कांस्य पदक की उम्मीद है।
- Written By: मृणाल पाठक
रमिता जिंदल, मनु भाकर और सरबजोत सिंह (सौजन्य: एक्स)
पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय शूटर रमिता जिंदल का मेडल जीतने का सपना टूट गया है। वह महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं। 20 साल की रमिता ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 145.3 स्कोर किया, लेकिन वह मेडल से काफी दूर रह गईं। जबकि मनु भाकर और सरबजोत सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
रमिता जिंदल की बात करें तो 20 साल की भारतीय शूटर को पेरिस ओलंपिक में निराशा हाथ आई है। वह 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में सातवें नंबर पर रहीं। उन्होंने अपने आखिरी 2 शॉट में 10.2, 10.2 का नुकसान हुआ। हालांकि उनके खेलने का तरीका और उनका प्रयास सराहनीय था। पेरिस ओलंपिक में भले ही वह हार गईं हो, लेकिन आने वाले दिनों में वह भारत की शानदार शूटर साबित होंगी।
WELL FOUGHT, RAMITA JINDAL What an achievement by 20-year-old Ramita at the Paris Olympics…!!!! – She has made India proud by qualifying into the final. 🇮🇳 pic.twitter.com/fd6jn667Zd — Johns. (@CricCrazyJohns) July 29, 2024
सम्बंधित ख़बरें
पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें
IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम
ISSF World Cup में सुरुचि सिंह ने लहराया भारत का परचम, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को हराकर जीता सोना
पेरिस ओलंपिक के बाद रैंप पर दिखा मनु भाकर का जलवा, खूबसूरती और अदाओं के दीवाने हुए फैंस- देखें वीडियो
वहीं भारत को पहला मेडल दिलाने वाली मनु भाकर से एक बार फिर भारत को काफी उम्मीदें हैं। वह मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मेडल जीतने के करीब आ गई हैं। दोनों खिलाड़ियों ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए क्वालीफाई किया है। अब मंगलवार को दोनों भारतीय शूटर का मुकाबला दोपहर 1 बजे होना है। उनका मैच कोरिया के शूटर्स से होना है।
🚨 Olympic medalist Manu Bhaker and Sarabjot Singh to compete for bronze medal after finishing third in 10m Air Pistol mixed team qualification round. pic.twitter.com/7VGX1Yn0zg — Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) July 29, 2024
जानकारी के लिए बता दें कि मनु भाकर ने भारत को पहला मेडल दिलाया था। उन्होंने निशानेबाजी में कांस्य पदक जीता था। वहीं भारत के बाकी निशानेबाजों की बात करें तो 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में रिदम सांगवान और अर्जुन चीमा की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन वह बाद में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं और 10वें स्थान पर रहीं।
